फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MNREGA officer arrested for taking bribe of twenty thousand, took bribe by threatening not to certify photo

Damoh: बीस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ मनरेगा का अधिकारी, फोटो प्रमाणित नहीं करने की धमकी देकर ली थी घूस

Thu, 18 May 2023 05:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 May 2023 05:32 PM IST
सार

दमोह में मनरेगा शाखा में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के रूप में पदस्थ सुदर्शन पटेल द्वारा ग्राम पंचायत शिकारपुरा के सरपंच आनंद सिंह से ग्रेवियन के निर्माण कार्य की फोटो पोर्टल पर डाउनलोड करते हुए सत्यापित करने के एवज में राशि की मांग की जा रही थी। राशि ना देने पर कार्यक्रम अधिकारी द्वारा फोटो को सत्यापित नहीं किया जा रहा था। 

विज्ञापन
MNREGA officer arrested for taking bribe of twenty thousand, took bribe by threatening not to certify photo
दमोह में रिश्वत लेते मनरेगा के अधिकारी को पकड़ा गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में सागर लोकायुक्त ने कार्रवाई की है। मनरेगा में पदस्थ अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी बीस हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ है। वह ग्रेवियन के निर्माण कार्य की फोटो पोर्टल पर डाउनलोड करते हुए सत्यापित करने के एवज में रिश्वत मांग रहा था। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मामला दमोह जिले के जनपद पंचायत पटेरा का है।  ग्राम पंचायत शिकारपुरा के सरपंच आनंद सिंह की ओर से लोकायुक्त में शिकायत की गई। लोकायुक्त उप पुलिस अधीक्षक राजेश खेड़े ने बताया कि जनपद पंचायत पटेरा की मनरेगा शाखा में अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी के रूप में पदस्थ सुदर्शन पटेल द्वारा ग्राम पंचायत शिकारपुरा के सरपंच आनंद सिंह से ग्रेवियन के निर्माण कार्य की फोटो पोर्टल पर डाउनलोड करते हुए सत्यापित करने के एवज में राशि की मांग की जा रही थी। राशि ना देने पर कार्यक्रम अधिकारी द्वारा फोटो को सत्यापित नहीं किया जा रहा था। 
विज्ञापन


लोकायुक्त टीम ने पड़ताल के बाद शिकायत सही पाई थी। उन्होंने आरोपी अधिकारी को रंगेहाथ पकड़ने के लिए ट्रैप तैयार किया। गुरुवार दोपहर लोकायुक्त टीम में पुलिस उप अधीक्षक राजेश खेडे, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, निरीक्षक वी एम द्विवेदी, अभिषेक वर्मा एवं अन्य सहयोगियों के माध्यम से सरपंच आनंद सिंह द्वारा अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सुर्दशन पटेल को 20 हजार की रिश्वत देते हुए रंगे हाथों पकड़वाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed