{"_id":"64b7ffc54db29602d509bf40","slug":"mla-jaivardhan-singh-says-scindia-is-not-a-matter-of-congress-but-of-bjp-many-leaders-are-angry-in-gwalior-div-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ashoknagar: MLA जयवर्धन सिंह ने कहा- सिंधिया कांग्रेस का नहीं BJP का विषय, ग्वालियर संभाग में कई नेता नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ashoknagar: MLA जयवर्धन सिंह ने कहा- सिंधिया कांग्रेस का नहीं BJP का विषय, ग्वालियर संभाग में कई नेता नाराज
Wed, 19 Jul 2023 08:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 19 Jul 2023 08:52 PM IST
सार
Former Minister Jayawardhan Singh Statement: मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में एक दिवसीय दौरे पर आए पूर्व मंत्री व राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जुबानी हमला भी बोला। उन्होंने कहा, सिंधिया और उनके विधायक, न वे बीजेपी को मानते हैं और न ही वरिष्ठ नेताओं को, उनकी तो निजी कंपनी है, उनको मानते तो उनके लिए काम करते। जो स्थिति ग्वालियर संभाग में बन रही है, इससे नरेंद्र सिंह तोमर, वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा और जयभान पवैया नाराज चल रहे हैं।
विज्ञापन
MLA जयवर्धन सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मंत्री व राघोगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह ने कहा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया राघोगढ़ पहुंचे थे। लाड़ली बहना योजना में मेहमान के रूप में आए थे। सरकारी दस्तावेज से पता चला है कि 65 लाख रुपये खर्च किए गए थे। अगर यह पैसे सड़कों पर खर्च करते तो गांव में तो कितना अच्छा होता। यह पैसा जनता के काम में खर्च होता तो और बेहतर होता। आज जो माहौल बन गया है, उससे बीजेपी के नेताओं को अहंकार और घमंड हो गया है। सरकारी खजाना भी बीजेपी नेताओं को अपना लगता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, शिवराज सिंह खुद के प्रचार में खुद की वाहवाही लूटने में इतनी राशि खर्च की जा रही है। कई शहरों में लाड़ली बहना योजना का कार्यक्रम किया जा रहा है। उसमें कम से कम दो करोड़ रुपये प्रति कार्यक्रम के हिसाब से खर्च हो रहा है और यह सरकारी पैसा है। शिवराज सिंह अपने हर भाषण में 20 से 30 झूठ जरूर बोलते हैं। अगर वह लाड़ली बहना योजना में घोषणा कर रहे हैं, हर माता बहन को तीन हजार रुपये मिलेंगे तो चुनाव से पहले करके दिखाएं। सरकार उनकी है, देश में प्रदेश में उनको कौन रोक रहा है। हमारे द्वारा जो घोषणा की गई है, उस पर हम कायम रहेंगे। हर माता-बहन के खाते में 1500 के साथ 500 रुपये का सिलेंडर दिया जाएगा। भाजपा ने जो शर्त रखी है, उनके हिसाब से कांग्रेस सबको नारी सम्मान योजना देगी क्या।
विज्ञापन
बिना नाम लिए हुए उन्होंने कहा कि साल 2020 से कांग्रेस को बल मिला है, अभी तक देखिए आप ग्वालियर में महापौर कांग्रेस का नहीं मिला था। अब 57 साल बाद ग्वालियर में कांग्रेस का महापौर बना है, वो भी सिंधिया के जाने के बाद महापौर के चुनाव में शोभा सिकरवार जीत कर आईं। मुरैना में भी कांग्रेस का महापौर बना है। इससे अब स्पष्ट हो गया है कि सिंधिया के जाने के बाद कांग्रेस और मजबूत हो गई है।
विज्ञापन
