फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   MLA from Rajasthan Khinwsar assembly seat Narayan Beniwal has received a threatening letter

Rajasthan: BJP सांसद के बाद विधायक को मिली धमकी, लिखा-' कितने दिन कर पाते हो अपनी और परिवार की हिफाजत'

Wed, 20 Jul 2022 05:12 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Wed, 20 Jul 2022 05:12 PM IST
सार

लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप का विधायक को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
MLA from Rajasthan Khinwsar assembly seat Narayan Beniwal has received a threatening letter
आरएलपी विधायक नारायण बेनीवाल - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान में भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को धमकी मिलने के बाद अब एक और विधायक को धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इस बार धमकी भरा पत्र नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के भाई आरएलपी विधायक नारायण बेनीवाल को मिला है। उन्हें भेजे गए पत्र में उनकी चोरी हुई कार का जिक्र करते हुए लिखा है कि 'देखते है अब कितने दिन तुम अपनी ओर अपने परिवार की हिफाजत कर पाते हो।' खींवसर से विधायक नारायण बेनीवाल को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। 
विज्ञापन


विधायक नारायण बेनीवाल को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद नागौर एसपी राममूर्ति जोशी सहित जिले के आला अधिकारी उनके आवास पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली जा रही है। दरअसल, धमकी भरा पत्र विधायक के नागौर स्थित आवास पर भेजा गया है। विधायक नारायण ने सबसे पहले इसकी जानकारी अपने भाई सांसद हनुमान बेनीवाल को दी। 
विज्ञापन


यह दी गई धमकी
विधायक को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद पुलिस ने गंभीरता के साथ पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। भेजे गए पत्र में लिखा है कि 'गाड़ी गायब होने वाले दिन से तुम्हारा उल्टा समय चालू हो गया है, अब अगर बचा सको तो बचा लेना जल्दी काम तमाम करेंगे, देखते है अब कितने दिन तुम अपनी ओर अपने परिवार की हिफाजत कर पाते हो'।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉरेंस विश्नोई का भी किया गया जिक्र 
आरएलपी के विधायक नारायण बेनीवाल को मिले धमकी भरे पत्र में लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र भी किया गया है। इस पत्र में JAY SOPU लिखा है, इस संगठन से लॉरेंस बिश्नोई जुड़ा हुआ है। 
SOPU नाम का छात्र संगठन लोरेंस बिश्नोई का है। 

सांसद किरोड़ी लाल मीणा को मिली है धमकी
भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को भी इससे पहले धमकी भरा पत्र मिला है। यह पत्र दिल्ली स्थित उनके सरकारी निवास पर डाक के जरिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed