{"_id":"5de5d7cd8ebc3e54d76d6268","slug":"misdeed-and-murder-of-a-girl-child-in-mhow-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"#KabTakNirbhaya: मां के पास सो रही मासूम को उठा ले गया हैवान, दुष्कर्म के बाद की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
#KabTakNirbhaya: मां के पास सो रही मासूम को उठा ले गया हैवान, दुष्कर्म के बाद की हत्या
Tue, 03 Dec 2019 09:04 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, इंदौर
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 03 Dec 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Graphics
इंदौर के पास स्थित महू में रविवार को एक पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने मां-बाप के साथ एक मंदिर के बाहर सोई हुई थी। तभी एक दरिंदा उस मासूम को चुपके से उठाकर ले गया।
विज्ञापन
दरिंदे ने 200 मीटर दूर स्थित खंडहर में ले जाकर मासूम के साथ ज्यादती की और गला दबाकर हत्या कर दी। बच्ची के माता-पिता मजदूरी करते हैं।
लड़की के पिता ने बताया कि रविवार शाम को खेलने के बाद बच्ची करीब 7:30 बजे सो गई। उसे खाना खिलाने के लिए उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठी। रात करीब 11 बजे बच्ची की मां और मैं दोनों सो गए। सुबह नींद खुली तो बच्ची गायब थी।
विज्ञापन
महू पुलिस थाना प्रभारी अभय नेमा ने बताया कि बच्ची का कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर लिया। अपहरण के वक्त वक्त वह अपने माता-पिता के साथ महू रेलवे स्टेशन के पास एक पुल के नीचे सो रही थीं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आरोपी उसे वहां से उठाकर करीब 200 मीटर दूरी पर सुनसान जगह पर ले गये और उससे वहां बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी। इस संबंध में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
