{"_id":"667318564eda8c24ed06117b","slug":"minister-of-state-for-health-narrowly-escaped-his-vehicle-rammed-into-the-pilot-vehicle-of-his-own-convoy-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raisen: बाल-बाल बचे प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री, अपने ही काफिले के पायलट वाहन में घुसी उनकी गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raisen: बाल-बाल बचे प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री, अपने ही काफिले के पायलट वाहन में घुसी उनकी गाड़ी
Wed, 19 Jun 2024 11:11 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रायसेन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रायसेन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:11 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य राज्यंत्री के वाहन का एक्सीडेंट हो गया। वाहन में मंत्रीजी भी थे। वे सुरक्षित हैं। उनकी गाड़ी आगे चल रहे उनके काफिले की गाड़ी से जा भिड़ी।
विज्ञापन
रायसेन सांची मार्ग पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री की गाड़ी टकरा गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रायसेन के सांची मार्ग पर स्थित एसपी कार्यालय के पास मध्यप्रदेश के स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल बाल-बाल बच गए। पायलेट वाहन के चालक द्वारा अचानक ब्रेक लगा दिए जाने के चलते स्वास्थ्य राज्यमंत्री का वाहन पायलेट वाहन में जा घुसा और देखते ही देखते काफिले में शामिल अन्य वाहन भी आपस में टकरा गए। जिससे अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।
जानकारी के अनुसार सांची मार्ग पर स्थित विश्राम भवन जाते समय मंत्री के काफिले में शामिल पुलिस पायलेट वाहन के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिससे पीछे चल रहे स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, पूर्व मंत्री रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी के वाहन आपस में टकरा गए ओर क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि इस हादसे के दौरान किसी को चोट नहीं आई। लेकिन अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।