फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   meter installed with poverty line card shows 60 thousand rupees bill in Katni

सुन लो सरकार! कार्ड गरीबी रेखा का है...और बिल आया 60 हजार, जन सुनवाई में रोने लगी महिला

Tue, 07 Mar 2023 09:43 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 07 Mar 2023 09:43 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कटनी में जन सुनवाई के दौरान बढ़े हुए बिजली के बिल आने से परेशान महिला कलेक्टर से मिलने के लिए रोने लगी। पीड़िता का कहना है कि घर में बिजली विभाग का मीटर गरीबी रेखा के कार्ड से लगवाया है। लेकिन उसमें कभी 28 हजार का तो कभी 60 हजार का बिल आ रहा है।

विज्ञापन
meter installed with poverty line card shows 60 thousand rupees bill in Katni
बिजली के बिलों के परेशान पीड़िता रेशमा झरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी कलेक्ट्रेट में मंगलवार को जन सुनवाई के दौरान बिजली के बिलों से परेशान एक महिला रोने लगी। वह कलेक्टर अवि प्रसाद से समस्या के निराकरण करने की मांग करने लगी। हालांकि, कलेक्टर से मिलना इतना आसान नहीं था। लेकिन बाद में कलेक्टर ने उसे बुलाकर उसकी समस्या सुनी और निराकरण करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


पीड़ित महिला का नाम रेशमा झरिया है। वह मंगलवार को अपनी परेशानी लेकर कटनी कलेक्टर ऑफिस में हो रही जन सुनवाई में पहुंची। रेशमा पिछले छह महीनों से बिजली विभाग के मनमाने बिलों से बहुत परेशान है।
विज्ञापन


पिछले छह महीने से आ रहे बढ़े हुए बिजली के बिल
रेशमा ने बताया कि वह इंद्रा ज्योति कॉलोनी में अपने सास और तीन बच्चियों के साथ रहती है। ससुर का देहांत हो गया और पति काम के लिए बाहर चले गए। घर चलाने के लिए वह मजदूरी करती है। जैसे-तैसे दोनों बच्चियों को पढ़ा रही है। लेकिन बिजली विभाग की ओर से भेजे जा रहे मनमाने बिलों से वह परेशान हो गई है। ऐसा पिछले छह माह से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने रोते-रोते बताया कि पहले 28 हजार का बिल भेजा था। पैसे हम चुका नहीं सके तो विभाग के लोगों ने घर का कनेक्शन काटकर राशि जमा कराने के निर्देश दिए। फिर यहां-वहां से कर्ज लेकर 28 हजार चुकाया ही था कि 60 हजार का बिल फिर से थमा दिया।

रेशमा ने बताया कि घर में बिजली विभाग का मीटर गरीबी रेखा के कार्ड से लगवाया है। लेकिन उसमें कभी 28 हजार का तो कभी 60 हजार का बिल आ रहा है। इसकी शिकायत लेकर कलेक्टर अवि प्रसाद के पास दो दिनों से आ रही है, लेकिन मिल नहीं पा रहे। हालांकि मीडिया ने जैसे ही रेशमा झरिया से बात की तो कलेक्टर ने पीड़िता को अपने पास बुला लिया।


'जल्द ही समस्या का निराकरण कर दिया जाएगा'
इस मामले को लेकर कलेक्टर ने बताया कि महिला जन सुनवाई में शिकायत लगा चुकी थी, लेकिन वह मुझसे मिलकर अपनी समस्या बताना चाहती थी। उसके बिजली के बिल की शिकायत मैंने संबंधित अधिकारी तक पहुंचा दी है। उसका जल्द ही निराकरण कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed