फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Meat piece in potato-tomato vegetable in Raisen Anganwadi SDM orders inquiry

MP News: रायसेन की आंगनवाड़ी में आलू-टमाटर की सब्जी में मांस का टुकड़ा, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

Wed, 04 Jan 2023 02:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 04 Jan 2023 02:19 PM IST
सार

रायसेन जिले की एक आंगनवाड़ी में बच्चों के मध्याह्न भोजन में मांस का टुकड़ा निकलने पर बवाल मचा है। एसडीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। 
 

विज्ञापन
Meat piece in potato-tomato vegetable in Raisen Anganwadi SDM orders inquiry
आंगनवाड़ी के खाने में मिला मांस का टुकड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रायसेन के वार्ड क्रमांक तीन में मढ़ईपुरा में एक आंगनवाड़ी है। इस आंगनवाड़ी में मंगलवार को मध्याह्न भोजन के लिए आई आलू-टमाटर की सब्जी में मांस का टुकड़ा निकला है। इस पर बवाल मच गया। पालकों ने हंगामा किया। सूचना एसडीएम तक गई और उन्होंने जांच के आदेश दिए। 
विज्ञापन


मामला रायसेन के वार्ड क्रमांक तीन में मढ़ईपुरा में स्थित आंगनवाड़ी क्रमांक एक में मध्याह्न भोजन का है। केंद्र में चालीस बच्चे हैं। आलू-टमाटर की सब्जी में मांस का टुकड़ा निकलने के बाद पालकों ने हंगामा किया। आधे बच्चों को ही खाना परोसा जा चुका, उसके बाद बंद कर दिया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तरन्नुम खान ने बताया कि आंगनवाड़ी में खाना मां भवानी स्वसहायता समूह से आता है। मांस का टुकड़ा दिखने के बाद हमने खाना बांटना रोक दिया था। खान ने इसकी जानकारी सुपरवाइजर सुनीता रजक को दी और कुछ ही देर बाद एसडीएम एलके खरे भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचनामा बनाकर अधिकारी दीपक संकत को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस मामले में संकत ने सुनीता रजक, तरन्नुम खान और सहायिका सुषमा यादव को नोटिस जारी किे हैं। अधिकारी का कहना है कि खाना परोसने के पहले उसकी जांच होनी चाहिए थी। इस मामले में आंगनवाड़ी पर कार्य करने वालों की लापरवाही सामने आई है। यह उनकी जिम्मेदारी थी कि खाने की क्वालिटी अच्छी रहे। 
विज्ञापन


इस मामले में जय मां भवानी स्वसहायता समूह के संचालक अशोक नाविक ने बताया कि उनका खाना तीन आंगनवाड़ी केंद्रों में जाता है। इसके बाद भी सिर्फ इसी आंगनवाड़ी से शिकायतें आती हैं। बार-बार कहने के बावजूद खाने की जांच नहीं की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed