फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MBBS doctor was deceived and brutalized, police arrested him after eight months

Bhopal News: एमबीबीएस डॉक्टर को झांसे में लेकर की दरिंदगी, आठ माह बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 23 Jun 2025 08:58 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 23 Jun 2025 08:58 AM IST
सार

भोपाल में एक फर्जी अधिकारी बनकर एमबीबीएस डॉक्टर युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने आठ माह बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मोहित सिंह शेखावत, जो असल में मनोज सिंह श्रीवास है, ने खुद को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया और केंद्रीय मंत्रालय का अधिकारी बताकर युवती को झांसे में लिया।
 

विज्ञापन
MBBS doctor was deceived and brutalized, police arrested him after eight months
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोपाल के देवास निवासी एक एमबीबीएस युवती के साथ दुष्कर्म के आरोप में भिंड निवासी आरोपी को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खुद को केंद्रीय मंत्रालय और मेडिकल काउंसिल से जुड़ा अधिकारी बताकर युवती को प्रैक्टिस लाइसेंस दिलाने का झांसा दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी का असली नाम मनोज सिंह श्रीवास है, जो भिंड जिले के गोहद तिराहा थाना क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी में रहता है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने चीन से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की थी और भारत में प्रैक्टिस की अनुमति के लिए प्रयासरत थी। इसी दौरान उसकी इंस्टाग्राम पर मोहित सिंह शेखावत नामक व्यक्ति से बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने खुद को मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया या फिर केंद्रीय गृह मंत्रालय का अधिकारी बताकर युवती को भरोसे में लिया। उसने कहा कि वह दस हजार रुपये में उसका लाइसेंस बनवा देगा।
विज्ञापन


आरोपी ने 17 सितंबर 2024 को पीड़िता को भोपाल के मेघदूत होटल में बुलाया, जहां उसे लंच कराने के बाद नशे की हालत में दुष्कर्म किया गया। पीड़िता को होश में रहते हुए भी विरोध करने की स्थिति नहीं रही। घटना के बाद पीड़िता ने देवास जिले में थाने जाकर जीरो पर मामला दर्ज कराया, जिसे बाद में मंगलवारा थाना भोपाल में स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  पूजा नहीं कराई तो मौत हो जाएगी, डराकर महिला से ठगे 40 लाख; तीन जालसाज गिरफ्तार

जांच के दौरान मोबाइल कॉल डिटेल से आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता चला। गहराई से तफ्तीश करने पर यह साफ हुआ कि आरोपी का असली नाम मनोज सिंह श्रीवास है, जिसने झूठी पहचान और फर्जी सरकारी पद का सहारा लेकर अपराध को अंजाम दिया। पुलिस ने अब आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं उसने इस तरह की धोखाधड़ी और अपराध अन्य मामलों में तो नहीं किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed