{"_id":"5dd2b4308ebc3e54db483d29","slug":"mba-student-shubi-jain-manage-traffic-in-indore-by-dance-to-spread-awareness-about-traffic-rules","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदौर: डांस कर लोगों को ट्रैफिक नियम बता रही एमबीए की छात्रा, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदौर: डांस कर लोगों को ट्रैफिक नियम बता रही एमबीए की छात्रा, वीडियो ने सोशल मीडिया पर मचाई धूम
Mon, 18 Nov 2019 08:39 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: आसिम खान
Updated Mon, 18 Nov 2019 08:39 PM IST
विज्ञापन
एमबीए की छात्रा शुभी जैन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर में एमबीए की छात्रा का डांस के द्वारा ट्रैफिक नियमों को बताने वाला वीडियो तेजी से सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एमबीए की छात्रा शुभी जैन लाल बत्ती पर रुकने वाले वाहनों के पास जाकर नाचने के अंदाज में लोगों को ट्रैफिक के नियम बता रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
टू-व्हीलर पर जो कोई व्यक्ति बिना हेलमेट के नजर आता है उससे शुभी जैन कहती हैं कि आप हेलमेट पहनिए, कार चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह देती हैं। जो कोई भी सीट बेल्ट और हेलमेट लगाए नजर आता है उसे धन्यवाद कहती हैं।
विज्ञापन
वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद से लोग जमकर शुभी की तारीफ कर रहे हैं। लोग शुभी के इस अनोखे अंदाज को पसंद कर रहे हैं। शहर के लोगों का कहना है कि जिस तरह स्वच्छता में इंदौर पहले नंबर पर है, उसी तरह ट्रैफिक नियमों का पालन करने में भी इसे प्रथम स्थान पर होना चाहिए।
#WATCH Madhya Pradesh: An MBA student Shubi Jain volunteering to manage traffic on roads in Indore in her unique way, to spread awareness about traffic norms & regulations. pic.twitter.com/hBZd0bt3C5
— ANI (@ANI) November 18, 2019
वीडियो में शुभी एक व्यक्ति से कहती हैं कि सर आपके पास तो हेलमेट है प्लीज इसे पहन लीजिए, उनके इस आग्रह के बाद वह व्यक्ति तुरंत अपना हेलमेट पहन लेता है। बाकी सब से वो कहती हुई नजर आ रही हैं कि सर कोशिश करें की आप अगली बार हेलमेट पहनकर ही गाड़ी चलाएं।
वीडियो में दिख रहा है कि शुभी लाल बत्ती पर खड़ी गाड़ियों के बीच से गुजरते हुए हर एक व्यक्ति को ट्रैफिल नियमों का पालन करने की सलाह दे रही हैं।
