{"_id":"64d9f085595223586f03af9e","slug":"mauganj-tricolor-will-be-hoisted-at-mauganj-headquarters-on-august-15-collector-sp-will-be-posted-on-this-day-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mauganj: 15 अगस्त को मऊगंज मुख्यालय पर फहराया जाएगा तिरंगा, इसी दिन होगी कलेक्टर-SP की पदस्थापना, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mauganj: 15 अगस्त को मऊगंज मुख्यालय पर फहराया जाएगा तिरंगा, इसी दिन होगी कलेक्टर-SP की पदस्थापना, आदेश जारी
Mon, 14 Aug 2023 02:47 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 14 Aug 2023 02:47 PM IST
सार
Mauganj News: स्थानीय विधायक प्रदीप पटेल भी मऊगंज को जिला बनाए जाने के लिए सीएम शिवराज से लगातार मांग करते रहे थे, जिसके बाद सीएम शिवराज ने मऊगंज को जिला बनाए जाने की घोषणा कर जिले वासियों को ये सौगात दी थी।
विज्ञापन
अजय श्रीवास्तव होंगे मऊगंज के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक होंगे वीरेंद्र जैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में अब 52 नहीं 53 जिले हो चुके हैं। रीवा जिले से विभाजित कर मऊगंज को अलग जिला बनाया गया है। बीते कुछ माह पूर्व मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज ने नए जिले का नक्शा हाथ में लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मऊगंज को जिला बनाए जाने की घोषणा की थी, जिसके बाद से अब 15 अगस्त के दिन मऊगंज जिला मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। रविवार के दिन नवीन जिले मऊगंज में कलेक्टर और एसपी के पदस्थापन के आदेश भी राज्य शासन द्वारा जारी कर दिए गए हैं।
नए जिले को मिले कलेक्टर अजय श्रीवास्तव
मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने 13 अगस्त को रीवा से विभाजित होकर बने नए जिले मऊगंज के लिए नए जिला दंडाधिकारी एवं कलेक्टर के तौर पर IAS अजय श्रीवास्तव की पदस्थापना की है। इसके पहले इसी दिन सोनिया मीना, भाप्रसे (2013) को कलेक्टर, जिला मऊगंज के पद पर पदस्थ करने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस आदेश को चंद घंटों के अंदर ही निरस्त कर दिया गया। अजय श्रीवास्तव 2013 बैच के आईएएस अफसर हैं, जो अपर आयुक्त, आदिवासी विकास एवं प्रबंध संचालक, मप्र अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) के पद में शासकीय दायित्वों का निर्वहन कर रहें थे। IAS अजय श्रीवास्तव अब नव गठित मऊगंज जिले के प्रथम कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं देंगे।
वीरेंद्र जैन बनाए गए जिले के पहले एसपी
नवीन मऊगंज जिले के पहले पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन होंगे। इसका आदेश भी मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी कर दिया गया है। बता दें, कि रीवा से अलग होकर मऊगंज मध्य प्रदेश का 53वां जिला बनने जा रहा है और अब प्रथम पुलिस अधीक्षक के रूप में वीरेंद्र जैन को मऊगंज जिले की जिम्मेंदारी सौंपी गई है। वीरेंद्र जैन सेनानी 8वीं वाहिनी विस बल छिंदवाड़ा में पदस्थ थे, जिन्हें आगामी आदेश तक पुलिस अधीक्षक जिला मऊगंज बनाए जाने का आदेश जारी किया गया है। वीरेंद्र जैन इससे पूर्व रीवा जिले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ शाखा (EOW) में बतौर पुलिस अधिक्षक के पद पर रह चुके हैं।
विज्ञापन
तीन तहसील मिलाकर मऊगंज बना नया जिला
13 अगस्त रविवार की सुबह सरकार ने रीवा जिले की तीन तहसीलें (मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी) को मिलाकर मऊगंज जिले के गठन करने के आदेश जारी कर दिए हैं। मऊगंज प्रदेश का 53वां जिला होगा। आदेश के मुताबिक अब मऊगंज जिला बनने के बाद रीवा जिले में नौ तहसीलें शेष बची हैं। इनमें हुजूर, हुजूर नगर , त्योंथर, रायपुर कर्चुलियान, जवा. गुढ़, सिरमौर, मनगवां और सेमरिया हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पांच महीने पहले नए मऊगंज जिले की घोषणा की थी।
चुनावी साल में 53वां जिला बना मऊगंज
2018 के विधानसभा चुनाव से पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा करते हुए कहा था कि अगर प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनती है तो वह मऊगंज को जिला बनाएंगे। चुनाव हुआ और भाजपा की हार हो गई, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी ने अपनी सरकार बना ली, जिसके बाद मऊगंज जिला बनाने की घोषणा पूरी नहीं हो सकी थी। कांग्रेस की सरकार गिरने के बाद दोबारा प्रदेश में भाजपा ने अपनी सरकार बनाई। जिसके बाद मऊगंज जिला बनाए जाने की मांग तेज हो गई थी। स्थानीय विधायक प्रदीप पटेल भी मऊगंज को जिला बनाए जाने के लिए सीएम शिवराज से लगातार मांग करते रहे थे, जिसके बाद सीएम शिवराज ने मऊगंज को जिला बनाए जाने की घोषणा कर जिले वासियों को ये सौगात दी थी।
मध्यप्रदेश में इस तरह से बने 52 जिले
1956 में मध्यप्रदेश राज्य के गठन के दौरान प्रदेश में कुल 43 जिले थे। 1972 में दो जिले बनाए जाने के बाद प्रदेश में 45 जिले हो गए। 1998 में प्रदेश में दिग्विजय सिंह की सरकार थी इस दौरान 16 अन्य जिलों की घोषणा हुई जिसके बाद प्रदेश में कुल 61 जिले हो गए। 2000 में मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ राज्य बनाया गया, जिसके बाद प्रदेश के 16 जिले छत्तीसगढ़ में शामिल किए गए और मध्यप्रदेश में जिलो की संख्या घटकर फिर 45 हो गई। 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री रही उमा भारती ने प्रदेश में तीन नए जिले बनाए जाने की घोषणा की जिसमें अशोकनगर, अनूपपुर और बुरहानपुर को शामिल किया गया, जिसके बाद प्रदेश में कुल 48 जिले हो गए। 2008 में सीएम शिवराज ने सिंगरौली और अलीराजपुर को जिला बना दिया, जिसके बाद जिलों की संख्या बढ़कर 50 हो गई। 2016 में सीएम शिवराज ने आगर-मालवा और 2018 में निवाड़ी को जिला बना दिया गया, जिसके बाद प्रदेश में कुल 52 जिले हो गए। मऊगंज को जिला बनाए जाने की घोषणा सीएम शिवराज के द्वारा की गई थी और अब 15 अगस्त को ध्वजारोहण करने के बाद यह नया जिला बन जाएगा।
विधायक ने जताया सीएम का आभार
मऊगंज को जिला बनाए जाने के बाद मऊगंज जिले वासियों में हर्ष का माहौल है। स्थानीय विधायक प्रदीप पटेल ने सीएम शिवराज का आभार व्यक्त किया है। बताया जा रहा है कि आजादी के बाद पहली बार कोई सीएम सरकारी दौरे पर मऊगंज आए थे और शासकीय कार्य में शामिल होकर मऊगंज तहसील को जिला बनाए जाने की मंच से घोषणा की थी।