फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mauganj Road Accident BJP MLA convoy from UP trampled truck driver died on the spot

Mauganj Road Accident: UP से MP आए BJP विधायक के काफिले ने ट्रक चालक को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Sat, 19 Aug 2023 02:59 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊगंज Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 19 Aug 2023 02:59 PM IST
सार

Mauganj Road Accident: उत्तर प्रदेश से मध्यप्रदेश आए बीजेपी विधायक के काफिले ने ट्रक चालक को रौंद दिया। पुलिस ने काफिले को रोकने के बाद छोड़ दिया, परिजनों ने चक्काजाम कर दिया था।

विज्ञापन
Mauganj Road Accident BJP MLA convoy from UP trampled truck driver died on the spot
वीरेन्द्र जैन, एसपी मऊगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊगंज जिले में हादसा हुआ है। उत्तर प्रदेश से आए बीजेपी विधायक के काफिले में शामिल तेज रफ्तार कार ने सड़क पार कर रहे एक ट्रक ड्राइवर को रौंद दिया। सड़क हादसे में ड्राइवर की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद काफिला बिना रुके ही आगे बढ़ गया। BJP विधायक का काफिला जैसे ही मनगवां थाना क्षेत्र पहुंचा तो स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मनगवां पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने BJP विधायक के काफिले को रोक लिया। लेकिन स्थानीय नेता की सिफारिश के बाद बिना कार्रवाई किए चंद मिनट में ही नेता की गाड़ी को छोड़ दिया गया।

विज्ञापन


इधर, घटना से गुस्साए मृतक ट्रक ड्राइवर के परिजन और स्थानीय लोगों ने हंगामा मचाते हुए सड़क पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया, जिसके कारण चार घंटे से अधिक समय के लिए रीवा-मऊगंज हनुमना नेशनल हाइवे पूरी तरह से बाधित हो गया। इस दौरान हनुमना से वापस लौट रहे मऊगंज कलेक्टर अजय श्रीवास्तव सहित अन्य प्रशानिक अधिकारियों के वाहन भी जाम में फंस गए। कलेक्टर अजय श्रीवास्तव के काफी समझाइश के बाद परिजन शव हटाने के लिए राजी हो गए, जिसके बाद पंचनामा कार्रवाई कर शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


UP से आए BJP विधायक के काफिले ने ट्रक ड्राइवर को रौंदा
हनुमना थाना क्षेत्र के अटरिया गांव निवासी दुर्योधन पटेल पेशे से ट्रक चालक था। जो ट्रक लेकर अपने घर आया हुआ था। दुर्योधन पटेल सड़क किनारे ट्रक खड़ाकर पैदल अपने घर की ओर जाने लगा। तभी उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक का काफिला वहां से गुजरा और काफिले की सभी गाड़िया काफी तेज गति में थी, जिसकी चपेट में आने से ट्रक चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद विधायक का काफिला मौके पर नहीं रुका और रीवा की तरफ रवाना हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनगवां पुलिस ने काफिले को रोका और कुछ ही देर में छोड़ा
स्थानीय व्यक्ति ने मनगवां थाना पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद मनगवां थाना पुलिस की टीम ने बीजेपी विधायक के काफिले को रास्ते में ही रोक लिया। इसी दौरान किसी स्थानीय नेता के सिफारिश के बाद पुलिस ने बीजेपी विधायक के काफिले पर बिना कार्रवाई किए ही चंद मिनट के बाद रवाना कर दिया। ट्रक ड्राइवर की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद परिजन भी घटना स्थल पर पहुंच गए। गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने ट्रक ड्राइवर के शव को सड़क पर रखकर हाइवे जाम कर दिया।

टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
परिजनों ने आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के बाद मनगवां पुलिस ने विधायक के काफिले को रोका था, पर राजनीतिक दबाव के चलते छोड़ दिया गया। घटना शुक्रवार दोपहर चार बजे के आसपास की बताई जा रही है, जिसके बाद शाम आठ बजे तक परिजनों ने रीवा-हनुमना नेशनल हाइवे को पूरी तरह से जाम कर दिया। इस दौरान मऊगंज के नवागत कलेक्टर अजय श्रीवास्तव भी हनुमना से मऊगंज लौटते समय जाम में फंसे रहे। कलेक्टर की समझाइश के बाद शाम आठ बजे जाम खुल सका और यातायात व्यवस्था को बहाल किया गया। फिलहाल, पुलिस मसूरिहा टोल प्लाजा में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से काफिले में शामिल गाड़ियों की पड़ताल कर रही है।

मामला दर्ज़कर जांच में जुटी पुलिस
वहीं, सड़क हादसे को लेकर मऊगंज एसपी वीरेन्द्र जैन ने बताया कि हनुमाना थाना क्षेत्र में स्थित हाइवे में एक हादसा हुआ था। ट्रक ड्राइवर दुर्योधन पटेल ट्रक खड़ाकर रास्ते को पार कर अपने घर की ओर जा रहा था। तभी UP 65 0001 कार क्रमांक ने उसे टक्कर मार दी, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और हाइवे को जाम कर दिया। 


हादसे के बाद पुलिस ने मामले पर जांच करते हुए पुलिस ने 304a IPC का अपराध पंजीबद्ध किया है। मृतक के परिजन अपराध पंजीबद्ध में हुई देरी को लेकर हंगामा कर रहे थे। इसके अलावा वह मुआवजे की मांग भी कर रहे थे। दो लाख रुपए मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद परिजन शांत हुए। वहीं, मनगवां पुलिस के द्वारा रोके गए काफिले को छोड़ने के मामले पर पुलिस अधीक्षक ने खारिज कर दी, उन्होंने कहा कि इस बात में कोई भी सच्चा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed