फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Many changes occurs in Mahakaleshar mandir, mahakal image will be removed from bhasm aarti tickets

मध्य प्रदेश: महाकाल मंदिर में अब सभी श्रद्धालुओं को मिलेगा जलाभिषेक का मौका, टिकटों से हटेगी भगवान की तस्वीर

Wed, 29 Sep 2021 04:37 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 29 Sep 2021 04:37 PM IST
सार

इससे पहले कई श्रद्धालु मौका देखकर शिवलिंग पर जल चढ़ा लेते थे और सामान्य भक्त इससे वंचित रह जाते थे। कोरोना संक्रमण के दौर में महाकाल के जलाभिषेक पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। केवल पुजारी ही भगवान को जल अर्पित कर पाते थे।

विज्ञापन
Many changes occurs in Mahakaleshar mandir, mahakal image will be removed from bhasm aarti tickets
भस्म आरती देखने के लिए जारी प्रोटोकॉल टिकटों में भी बदलाव। - फोटो : social media

विस्तार

महाकाल मंदिर समीति ने कई नए फैसलें को मंजूरी दी है। भक्तों की आस्था और सुविधा को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने फैसला किया है कि सभी भक्तों को शिवलिंग पर जलाभिषेक का लाभ मिल सकेगा। अब पुजारी स्वयं ही श्रद्धालुओं से बाल्टी में जल लेकर शिवलिंग पर जल अर्पित कर दिया करेंगे।
विज्ञापन


महाकाल मंदिर के पुजारी के अनुसार, इससे पहले तक कई श्रद्धालु मौका देखकर शिवलिंग पर जलाभिषेक कर लेते थे और सामान्य भक्त इससे वंचित रह जाते थे। कोरोना संक्रमण के कारण महाकाल के जलाभिषेक पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। केवल पुजारी ही भगवान को जल अर्पित कर पाते थे। लेकिन नई व्यवस्था से भक्तों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इसके अलावा मंदिर में भस्म आरती और सामान्य दर्शन के लिए जारी टिकटों में भी बदलाव का फैसला लिया गया है। भस्म आरती के टिकटों पर महाकाल की तस्वीर लगी होती थी। इसे लोग इधर-उधर या कचरे के डिब्बे में फेंक देते थे और यह लोगों के पैरों के नीचे आ जाते थे, जो की भगवान का अपमान है। कई दिनों से इस बात का विरोध हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बात को संज्ञान में लेते हुए प्रबंधन समिति को टिकटों में बदलाव के लिए बोला गया। आगे से टिकटों पर महाकाल की तस्वीर नहीं छपेगी। इसके अलावा अब आम लोगों द्वारा पुजारियों के जरिए महाकाल पर जल चढ़वा लेने पर भी मंदिर प्रबंध समिति ने प्रतिबंधित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed