{"_id":"63e0fe600c740926ad5286ae","slug":"mansi-and-pradyuman-won-gold-in-canoe-slalom-players-in-sahastradhara-maheshwar-under-khelo-india-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Khelo India: सहस्त्रधारा में कैनो स्लैलम के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना जौहर, मानसी-प्रद्युम्न ने जीता सोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Khelo India: सहस्त्रधारा में कैनो स्लैलम के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना जौहर, मानसी-प्रद्युम्न ने जीता सोना
Mon, 06 Feb 2023 08:04 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Mon, 06 Feb 2023 08:04 PM IST
सार
महेश्वर सहस्त्रधारा ट्रैक पर सोमवार को खिलाड़ियों ने कैनो स्लैलम गेम में अपना पूरा दमखम लगा कर जौहर दिखाया। इस खेल का रोमांच जल की धाराओं ने और भी बढ़ा दिया।इस प्रतियोगिता में लगभग 36 खिलाड़ी, 20 कोच मैनेजर, 20 टेक्निकल ऑफिशियल ने भाग लिया।
विज्ञापन
कैनो स्लैलम खेल के दौरान खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महेश्वर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत नगर के नर्मदा नदी पर बने प्राकृतिक सहस्त्रधारा ट्रैक पर रविवार को कैनो स्लैलम का भव्य शुभारंभ हुआ। कलेक्टर खरगोन शिवराज सिंह वर्मा, एसपी धर्मवीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय किया। फिर फीता काट कर यूथ गेम्स का शुभारंभ किया। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में पहली बार कैनो स्लैलम गेम्स को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
'महेश्वर सहस्त्रधारा ट्रैक को इंटरनेशनल लेवल पर भी ला सकते हैं'
खेल मैनेजर बिल्किस मीर प्रतियोगिता को लेकर प्रबंधन कर रही है। उन्होंने इसके लिए आईकेसीए एवं मध्य प्रदेश सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने सहस्त्रधारा ट्रैक को सबसे बेस्ट ट्रैक बताया। उन्होंने कहा कि इस ट्रैक को इंटरनेशनल लेवल पर भी ला सकते हैं। महेश्वर सहस्त्रधारा ट्रैक जापान और थाईलैंड से भी नंबर वन कोर्स बन सकता है, क्योंकि यहां पर साल भर पानी रहता है। यह इस ट्रैक का सबसे बड़ा पॉजिटिव बिंदु है।
विज्ञापन
खिलाड़ियों ने इस गेम में अपना पूरा दमखम लगा कर जौहर दिखाया। वहीं, इस खेल का रोमांच जल की धाराओं ने और भी बढ़ा दिया। भोपाल की रहने वाली मानसी बाथम ने गोल्ड मेडल जीता। भोपाल के तालाब में कश्ती चलाने वाली मानसी बाथम ने खेलो इंडिया में अपना जोरदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में लगभग 36 खिलाड़ी, 20 कोच मैनेजर, 20 टेक्निकल ऑफिशियल ने भाग लिया। मां नर्मदा के पावन तट पर स्थित भारत का एक मात्र प्राकृतिक सहस्त्रधारा कैनो स्लैलम ट्रैक खिलाड़ियों की मेजबानी कर रहा है।
विज्ञापन
इन खिलाड़ियों ने जीते मेडल
सी1 वूमेंस में भोपाल की मानसी बाथम ने गोल्ड मेडल, हरियाणा की प्रीति पाल ने सिल्वर मेडल और कर्नाटक की धृति मारिया ने कांस्य पदक जीता। वहीं, के1 पुरुषों में इंदौर के प्रद्युमन सिंह राठौड़ ने गोल्ड मेडल, मेघालय के कुर्बाह ने सिल्वर मेडल और गुजरात के अनक चौहान ने कांस्य पदक हासिल किया।
मंगलवार को मेडल्स के लिए अन्य प्रतिभागी आजमाएंगे किस्मत
मध्य प्रदेश की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने खिलाड़ियों, कोच एवं आयोजकों से परिचय प्राप्त किया। मंत्री यशोधरा राजे, विधायक डॉक्टर विजय लक्ष्मी साधो, शिवाजीराव होलकर ने मंच से कैनो स्लैलम के विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान बजा कर एक दिवसीय कार्यक्रम का समापन किया गया। मंगलवार को भी इस ट्रैक पर कई अन्य प्रतिभागी मेडल प्राप्त करने के लिए अपनी किस्मत को आजमाएंगे।
आयोजन के दौरान एसडीएम अग्रिम कुमार, खेल अधिकारी पवि दुबे, तहसीलदार मुकेश बामनिया, सीएमओ मनोज शर्मा, समाजसेवी गजराज यादव, नगर परिषद उपाध्यक्ष सचिन शर्मा सहित कई अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
