फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mann Ki Baat 100th Episode: PM Modi Mentioned About Satna's Farmer Ramlotan Kushwaha

Mann Ki Baat: PM मोदी ने मन की बात में किया था सतना के इस किसान का जिक्र, अब इनके बगीचे में सजे हैं औषधीय पौधे

Sun, 30 Apr 2023 11:30 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 30 Apr 2023 11:30 AM IST
सार

PM Modi Mann ki Baat Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जून 2021 को मन की बात में मध्यप्रदेश के किसान रामलोटन कुशवाहा का जिक्र किया था। सतना जिले में पिथौराबाद के रहने वाले रामलोटन अपने घर में कई दुर्लभ दवाएं रखते हैं, उनका घर नर्सरी जैसा सुंदर दिखता है।

विज्ञापन
Mann Ki Baat 100th Episode: PM Modi Mentioned About Satna's Farmer Ramlotan Kushwaha
किसान रामलोटन कुशवाहा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 जून रविवार 2021 को मन की बात में सतना जिले के जिस किसान की चर्चा की, वे वास्तव में सबसे अलग हैं। सतना के पिथौराबाद में रहने वाले किसान रामलोटन कुशवाहा ने अपने घर में ऐसे-ऐसे दुर्लभ औषधीय पौधे लगा रखे हैं, जिस पर यकीन करना मुश्किल है। उनका घर म्यूजियम की तरह लगता है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि मन की बात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक मिनट 10 सेकेंड के भाषण में सतना के रामलोटन कुशवाहा के बगीचे के 250 से ज्यादा औषधीय पौधों की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था, देशवासियों को रामलोटन जी से सीख लेकर ऐसे प्रयोग करने चाहिए। इससे आमदनी भी बढ़ेगी और स्वास्थ्य लाभ भी होगा। रामलोटन कुशवाहा और पद्मश्री बाबूलाल दहिया आपस में मित्र हैं, रामलोटन उन्हीं के साथ मिलकर जैव विविधता के संरक्षण पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन




रामलोटन कुशवाहा ने बताया, उन्होंने पुरातन काल के जंगलों में मिलने वाले औषधीय पेड़ पौधों को अपनी बगिया में संजोकर रखा है। वे देशी प्रजाति की बीजों को भी संरक्षित कर रहे हैं। इनकी बगिया में वो औषधीय पेड़-पौधे हैं, जिनका जिक्र चरक संहिता में मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इन पौधों में कई ऐसे पौधे हैं, जो बिलुप्त हो चुके हैं। इनकी बगिया में सतावर, काली मूसली, सफेद मूसली, हाथी पंजा, सामृद्ध कमरकस, लालवंती, बृजराज, जंगली अजवाइन, दहिमन, बालम खीरा आधी, नानिह पत्ती, काली हल्दी तीखुर सहित करीब 250 प्रजाति के पेड़-पौधे हैं।

पीएम मोदी के 'मन की बात' का 100वां एपिसोड आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 100वां एपिसोड आज प्रसारित होगा। इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में इसकी लाइव स्क्रीनिंग की जाएगी। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में भी लाखों लोगों के इस लोकप्रिय कार्यक्रम को सुनने की उम्मीद है। न्यूयॉर्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी 'मन की बात' के 100वां एपिसोड का सीधा प्रसारण होगा।

'मन की बात' कार्यक्रम का प्रसारण सुबह 11 बजे शुरू होगा। हालांकि, इस दौरान न्यूयॉर्क में रात के 1:30 बज रहे होंगे। इसे आकाशवाणी समेत विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर सुना जा सकेगा। भाजपा ने मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपीसोड को सुनने के लिए खास तैयारी की है। यह दिल्ली में 6530 स्थानों पर सुना जाएगा। इसके साथ ही कई नागरिक संगठन, आरडब्ल्यूए व व्यापारी संगठनों ने भी अपने-अपने माध्यम से विभिन्न स्थानों पर मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए सार्वजनिक व्यवस्था की है।



प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी ने तीन अक्टूबर, 2014 को पहली बार 'मन की बात' के जरिए राष्ट्र को संबोधित किया था। तब से हर महीने के आखिरी रविवार को नियमित रूप से इसका कार्यक्रम का प्रसारण हो रहा है। पीएम मोदी इस रेडियो कार्यक्रम के जरिए महिलाओं, युवाओं, किसानों के साथ विभिन्न सामाजिक समूहों को संबोधित करते हैं और लोगों से संवाद भी करते हैं। 'मन की बात' सरकार और जनता के बीच संपर्क का प्रमुख कार्यक्रम बन गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed