{"_id":"66fa5b0540ced85da00a9437","slug":"public-protest-against-liquor-in-mla-dung-s-hometown-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: विधायक डंग के गृहनगर में जनता का विरोध, बढ़ते नशे के कारण दुकानें करवाई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: विधायक डंग के गृहनगर में जनता का विरोध, बढ़ते नशे के कारण दुकानें करवाई बंद
Mon, 30 Sep 2024 01:32 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:32 PM IST
सार
Mandsaur News: सुवासरा नगर और आसपास के क्षेत्र में लगातार बढ़ते नशे के कारोबार से परेशान होकर यहां की जनता को अब सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। अवैध स्मैक, गांजा, एमडी और शराब की बिक्री से परेशान जनता ने आज सोमवार को नगर बंद रखकर अपना विरोध दर्ज करवाया है।
विज्ञापन
दुकानें बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधायक डंग के गृहनगर में सोमवार को स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। जनता का आरोप है कि नगर में लगातार नशे की लत वाले अवैध मादक पर्दाथों की बिक्री हो रही है। नगर के नव युवा इनके शिकार हो रहे हैं। नशे का आदि होने के कारण कई घरों में विवाद की स्थिति तक उत्पन्न हो रही है तो कई लोग इस लत के चलते पूरी तरह बर्बाद हो चुके हैं। लगातार बढ़ते नशे के कारोबार के चलते युवा पीढ़ी अपराधों ने संलिप्त होती जा रही है और चोरियों जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
पुलिस इनपर कार्रवाई करती भी है तो यह लोग वापस छूट जाते है और दुगनी रफ्तार से नशे का कारोबार करते हैं। जनता की बातों को सरकार ओर प्रशासनिक पटल पर निर्भीक होकर रखने का दावा करने वाले पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक हरदीपसिंह डंग के गृहनगर सुवासरा में अगर इस तरह के हालात है तो अन्य जगह क्या हालात होंगे इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
नहीं थम रहा नशे का कारोबार
नशे के विरुद्ध कई बार पुलिस कार्रवाई करती है, लेकिन ठोस कार्रवाई के अभाव एवं मुख्य सरगना के ऊपर कार्रवाई नहीं होने के चलते वह कारोबार फिर शुरू हो जाता है। जब पुलिस नशेड़ियों और इसका कारोबार चलाने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई या कोई अभियान चलाकर कार्रवाई करती है तो कई बार जनप्रतिनिधियों और बाहुबलियों के हस्तक्षेप की बात भी सामने आती है, इसलिए पुलिस भी इक्का-दुक्का कार्रवाई कर कागजों के फोरम को पूरा कर इतिश्री कर लेती है।
विज्ञापन
