फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   2 thousand kilograms of poppy husk was found in a house built on an island in the middle of the Chambal river

Mandsaur News: चंबल नदी के बीच टापू पर बने घर से मिला 2000 किलो से अधिक डोडाचूरा, नाव में सफर कर पहुंची टीम

Wed, 22 Jan 2025 12:09 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Wed, 22 Jan 2025 12:09 PM IST
सार

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने चंबल नदी के बीच स्थित एक टापू पर बने घर से 20 क्विंटल 83 किलो डोडाचूरा जब्त किया है। यहां तक पहुंचने के लिए टीम को करीब 1 घंटे तक नाव से सफर करना पड़ा।

विज्ञापन
2 thousand kilograms of poppy husk was found in a house built on an island in the middle of the Chambal river
चंबल नदी के बीच में टापू पर बने घर से मिला डोडाचूरा।

विस्तार

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर मंदसौर जिले की शामगढ़ तहसील के चंबल नदी के डूब क्षेत्र में स्थित करेलिया टापू पर एक सुनसान घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान घर के अंदर कुल 103 बोरों में भरा हुआ 20 क्विंटल 83 किलो 400 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया।

विज्ञापन


दरअसल, मामले की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार सुबह सीबीएन के अधिकारियों की टीमों को करेलिया टापू के लिए रवाना किया गया। टापू तक पहुंचने के लिए एक टीम नाव से और दूसरी टीम पैदल यात्रा पर निकली। दोनों टीमों को मौके पर पहुंचने के लिए नाव और पैदल करीब 60 मिनट की यात्रा करनी पड़ी। मौके पर पहुंचने के बाद टीम ने घर की तलाशी ली, जहां अवैध डोडाचूरा भरे 103 प्लास्टिक बैग बरामद हुए।
विज्ञापन


बरामद डोडाचूरा को टीम ने कब्जे में लेकर ट्रैक्टर-ट्रॉली की मदद से सड़क तक लाया और वहां से तीन पिकअप वाहनों में सीबीएन कार्यालय गरोठ भेजा। यहां कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए डोडाचूरा का वजन किया गया, जो कुल 20 क्विंटल 83 किलो 400 ग्राम निकला। सीबीएन ने नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed