{"_id":"673c955d61e896f8d7019c30","slug":"mandsaur-patwari-arrested-for-taking-bribe-of-10-thousand-in-name-of-partition-ujjain-lokayukta-took-action-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: बंटवारे के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, उज्जैन लोकयुक्त टीम ने की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: बंटवारे के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, उज्जैन लोकयुक्त टीम ने की कार्रवाई
Tue, 19 Nov 2024 07:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 19 Nov 2024 07:10 PM IST
सार
बंटवारे के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि यह कार्रवाई उज्जैन लोकयुक्त टीम ने की है।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंदसौर जिले में उज्जैन लोकयुक्त टीम ने भूमि बंटवारे के लिए तहसीलदार के नाम पर रिश्वत लेते हुए ग्राम इशाकपुरा के पटवारी को कोर्ट परिसर में गिरफ्तार किया है। मंदसौर कोर्ट परिसर में उज्जैन लोकयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए भूमि का परिवार में बंटवारा करने की एवज में लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक और सुनील तालान उप पुलिस अधीक्षक की लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को आवेदक धर्मेंद्र पिता बाबूलाल मालवीय निवासी ग्राम इशाकपुरा तहसील एवं जिला मंदसौर से भूमि बंटवारे के लिए तहसीलदार के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए हल्का नंबर 42 इशाकपुरा तहसील एवं जिला मंदसौर के पटवारी जगदीश पाटीदार को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
लोकयुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि पारिवारिक बंटवारा करने की एवज में तहसीलदार के नाम पर पटवारी जगदीश पाटीदार ने फरियादी धर्मेंद्र मालवीय से 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसकी जांच करवाने पर शिकायत सही पाई गई। इसके तहत पटवारी जगदीश पाटीदार को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये लेते हुए ट्रैप किया गया है।
विज्ञापन
आरोपी पटवारी जगदीश पाटीदार के खिलाफ धारा-सात भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संसोधन 2018) के तहत प्रकरण दर्ज क़र जांच में लिया गया है। कार्रवाई में हितेश लालावत इसरार, श्याम शर्मा अनिल अटोलिया सहित 10 सदस्यों की टीम ने भाग लिया।
विज्ञापन
