{"_id":"6798feb6092e1bbc160df952","slug":"illegal-cultivation-of-cannabis-was-being-done-between-garlic-and-chia-crops-one-accused-arrested-mandsaur-news-c-1-1-noi1351-2568690-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News:लहसुन और चिया की फसल के बीच गांजे की खेती,आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News:लहसुन और चिया की फसल के बीच गांजे की खेती,आरोपी गिरफ्तार
Wed, 29 Jan 2025 06:27 PM IST
मंदसौर ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मंदसौर
Published by: मंदसौर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 06:27 PM IST
सार
मंदसौर के भावगढ़ में गांजे की अवैध खेती की जा रही थी। पुलिस ने आरोपी के खेत से 9 लाख 80 हजार रुपए कीमत के पौधे भी जब्त किए हैं।
विज्ञापन
भावगढ़ में गांजे की अवैध खेती करने वाले को पुलिस ने हिरासत में लिया
विस्तार
मंदसौर के भावगढ़ में गांजे की अवैध खेती हो रही थी। इस खेती को करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खेत से 9 लाख 80 हजार रुपए कीमत के गांजे के पौधे भी जब्त किए हैं। इन पौधों का वजन करीब एक क्विंटल 40 किलो है
विज्ञापन
मंदसौर के भावगढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बघेल ने बताया कि मुखबिर से पुलिस को इस अवैध खेती के बारे में जानकारी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने धंधोड़ा बेहपुर रोड पर दशरथ प्रजापति के खेत में दबिश दी। जब पुलिस खेत में पहुंची तब वहां का नजारा देखकर दंग रह गई। दरअसल,खेत में लहसुन और चिया की फसल के बीच गांजे के 670 पौधे लगाए गए थे। पुलिस ने गांजे के पौधों को उखाड़ दिया है। इनका वजन एक क्विंटल 40 किलोग्राम के बीच आया है। पुलिस ने आरोपी दशरथ को हिरासत में ले लिया है। उसके खिलाफ गांजे की अवैध खेती करने का मामला एनडीपीएस एक्ट के तहत कायम किया गया है।
विज्ञापन
लहसुन और चिया की फसल के बीच की जा रही थी गांजे की अवैध खेती
भावगढ़ थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पंवार ने बताया कि आरोपी दशरथ प्रजापति द्वारा शातिर तरीके से लहसुन और चिया की फसल के बीच गांजे की अवैध खेती की जा रही थी ताकि लहसुन की फसल की खुशबू के बीच गांजे की फसल की खुशबू दब जाए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा ताकि पता लगाया जा सके कि आरोपी दशरथ द्वारा अवैध रूप से गांजे की अवैध खेती कब से की जा रही है और गांजे की सप्लाई वो किसको करता है।
विज्ञापन
