{"_id":"670a8bb394d4b31b080f7eff","slug":"chul-was-organized-in-nalcha-mata-temple-2024-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: नालछा माता मंदिर में हुआ चूल का अयोजन, माता के भक्तों ने धधकते अंगारों से निकलकर की आस्था प्रकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: नालछा माता मंदिर में हुआ चूल का अयोजन, माता के भक्तों ने धधकते अंगारों से निकलकर की आस्था प्रकट
Sat, 12 Oct 2024 08:16 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 12 Oct 2024 08:16 PM IST
सार
MP: मंदसौर शहर की आस्था की केंद्र मां नालछा माता मंदिर से शनिवार शाम को वाड़ी यात्रा निकाली गई। करीब 12 फीट लंबी चूल जलाई गई। यहां पर सैकड़ों भक्त दहकते अंगारों पर से नंगे पैर निकले।
विज्ञापन
धधकते अंगारों से गुजरता भक्त
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंदसौर जिला मुख्यालय पर स्थित आस्था के केंद्र नालछा माता मंदिर में दशहरा पर्व पर शनिवार शाम को मंदिर से वाड़ी विसर्जन का आयोजन किया गया। वाड़ी विसर्जन के पूर्व चूल का आयोजन हुआ, जिसमें कई भक्त माता के जयकारे लगाते हुए दहकते अंगारों के बीच से गुजरे।
विज्ञापन
मंदसौर शहर की आस्था की केंद्र मां नालछा माता मंदिर से नवरात्रि के समापन पर शनिवार शाम को वाड़ी यात्रा निकाली गई। उसमें शामिल भक्त ढोल-धमाकों के साथ माता के जयकारे लगाते हुए मंदिर परिसर में आयोजित चूल स्थल पर पहुंचे। करीब 12 फीट लंबी चूल जलाई गई।
विज्ञापन
यहां पर एक-एक कर भक्तों ने दहकते अंगारों पर से निकलना शुरू किया। भक्तों की आस्था के आगे धधकते अंगारे भी मानो नतमस्तक हो रहे थे। चलती चूल पर घी डालकर बार-बार प्रज्ज्वलित किया जा रहा था। करीब आधे घंटे तक भक्तजन हंसते-हंसते चूल से निकलते रहे। उपस्थित भक्तों ने माता के जयकारे लगाकर वातावरण को धर्ममय कर दिया। आयोजन के दौरान मेडिकल स्टाफ सहित सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी मौजूद था।
विज्ञापन
