फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   An old man who went to worship with his wife at Pashupatinath temple died of a heart attack

Mandsaur News: शाम को था पत्नी के रिटायरमेंट का जश्न, इससे पहले मंदिर पहुंचे दंपति, पति को आया हार्ट अटैक; मौत

Sat, 01 Feb 2025 07:34 PM IST
मंदसौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Sat, 01 Feb 2025 07:34 PM IST
सार

राजेश दुबे की बेटी श्रेया दुबे ने बताया कि पापा कई दिनों से मम्मी के रिटायरमेंट सेलिब्रेशन की तैयारियों में जुटे थे। शनिवार को वे मां के साथ मंदिर गए थे, जहां हार्ट अटैक आने से उसनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
An old man who went to worship with his wife at Pashupatinath temple died of a heart attack
हार्ट अटैक से मौत। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मंदसौर जिले के पशुपतिनाथ मंदिर में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग की हार्ट अटैक से मौत हो गई। स्टेशन रोड निवासी राजेश दुबे (67) अपनी पत्नी के साथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे, जहां सीढ़ियां उतरते समय अचानक उन्हें घबराहट हुई और वे रेलिंग के पास गिर गए।

विज्ञापन


मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और पुलिसकर्मियों ने उन्हें तुरंत सीपीआर देकर बचाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


रिटायरमेंट सेलिब्रेशन से पहले गई जान
स्टेशन रोड सिटी सेंटर निवासी राजेश दुबे अपनी पत्नी शोभा दुबे के रिटायरमेंट के अवसर पर पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए थे। शुक्रवार को शोभा दुबे सहायक शिक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुई थीं, आज शनिवार शाम को रिटायरमेंट सेलिब्रेशन होना था। इससे पहले सुबह दोनों पति-पत्नी मंदिर पहुंचे, जहां पति की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार और धार्मिक कार्यों से था विशेष लगाव
राजेश दुबे की बेटी श्रेया दुबे ने बताया कि पापा कई दिनों से रिटायरमेंट सेलिब्रेशन की तैयारियों में जुटे थे। वे जिला पंचायत में परियोजना अधिकारी के पद से कुछ साल पहले ही रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद वे अपना अधिकतर समय परिवार और धार्मिक कार्यों में व्यतीत करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed