फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: The villagers surrounded the Central Narcotics Team for 4 hours, which had gone to raid illegal drug

Mandsaur: केंद्रीय नारकोटिक्स टीम को ग्रामीणों ने चार घंटे बाड़े में घेरा, अवैध मादक पदार्थ पर दबिश देने गई थी

Thu, 18 Jan 2024 08:51 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 Jan 2024 08:51 PM IST
सार

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम उस वक्त मुसीबत में पड़ गई, जब वो मंदसौर के एक गांव में दबिश देने पहुंची। कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया और चार घंटे तक बाड़े से बाहर नहीं जाने दिया। पुलिस और वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा की समझाइश के बाद लोग माने और टीम लौट पाई। 

विज्ञापन
Mandsaur: The villagers surrounded the Central Narcotics Team for 4 hours, which had gone to raid illegal drug
ग्रामीणों को समझाने पहुंची पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

केंद्रीय नारकोटिक्स की टीम अवैध मादक पदार्थ की सूचना पर दबिश देने मंदसौर पहुंची थी। यहां ग्रामीणों ने उन्हें एक बाड़े में चार घंटे तक घेरकर रोके रखा। काफी देर चले हंगामे के बाद नारायणगढ़ थाना टीआई टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी, जिसके बाद नारकोटिक्स की टीम लौट गई।
विज्ञापन


मामला मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ तहसील के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम खेजड़ी का है। जानकारी अनुसार केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम गुरुवार सुबह 6 बजे अवैध मादक पदार्थ की सूचना पर चार गाड़ियां लेकर ग्राम खेजड़ी निवासी पदमसिंह पिता शीतल सिंह चौहान के यहां दबिश देने पहुंची। टीम ने दीवार फांदकर पदमसिंह के बाड़े में प्रवेश किया। टीम की दबिश की सूचना जब ग्रामीणों को लगी तो वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और नारकोटिक्स की कार्रवाई का विरोध करते हुए टीम को पदमसिंह के बाड़े में घेर लिया। 
विज्ञापन


सूचना पर दबिश देने पहुंची थी टीम
नारकोटिक्स अधिकारी आदित्य रंजन का कहना था कि हमें सूचना मिली थी कि यहां अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा और अफीम रखी है, इस पर ग्रामीण अक्रोशित हो गए और सूचना देने वाले का नाम सार्वजनिक करने की मांग पर अड़ गए। काफी देर चले हंगामे के बाद बूढ़ा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणा, नारायणगढ़ थाना टीआई जितेंद्र सिंह सिसोदिया, झारड़ा चौकी प्रभारी मनोज गर्ग सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से चर्चा की। काफी देर चली चर्चा के बाद भी ग्रामीण नहीं माने और नारकोटिक्स टीम पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। बाद में टीआई जितेंद्र सिंह सिसोदिया की समझाइश पर मामला शांत हुआ और नारकोटिक्स की टीम बिना कार्रवाई किए मौके से रवाना हुई। बताया यह भी जा रहा है कि जब टीम ने दीवार फांदकर पदमसिंह के बाड़े में प्रवेश किया इस दौरान एक आरक्षक का हाथ भी फ्रेक्चर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने की वित्तमंत्री से शिकायत
बगैर सूचना के केंद्रीय नारकोटिक्स टीम द्वारा ग्राम खेजड़ी निवासी पदमसिंह के निवास पर दबिश देने के विरोध में ग्रामीणों ने टीम का घेराव करते हुए मध्यप्रदेश के  वित्तमंत्री जगदीश देवड़ा को शिकायत की। शिकायत पर वित्तमंत्री ने मामले को लेकर अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों को समझाइश दी तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। इस पूरी कार्रवाई के दौरान ग्रामीणों ने टीम पर अवैध वसूली के आरोप भी लगाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed