फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: The vicious women ran away with Rs 10,000 after cutting the bag of an elderly woman

Mandsaur: बुजुर्ग महिला का बैग काटकर शातिर महिलाएं 10 हजार रुपये लेकर हुई फरार, आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद

Fri, 02 Feb 2024 09:37 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 09:37 PM IST
सार

कोतवाली थाना क्षेत्र के नई आबादी पोस्ट ऑफिस में एक बुजुर्ग महिला से लूट हो गई। महिला सब्जी को खरीदी करने के लिए रुकी थी। तभी चार महिलाएं आसपास खड़ी हो गई। मौका देखकर बुजुर्ग महिला का पर्स काटकर 10 हजार रुपए निकाल कर वहां से रफू चक्कर हो गईं। 

विज्ञापन
Mandsaur: The vicious women ran away with Rs 10,000 after cutting the bag of an elderly woman
मंदसौर में इस बुजुर्ग महिला का बैग काटा गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में चार महिलाओं ने वृद्धा का बैग काटकर दस हजार रुपये की चपत लगा दी। बुजुर्ग महिला को जैसे ही इस घटना का पता लगा तो महिला का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। वह घर जाकर बेटे के साथ कोतवाली थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


बता दें कि कोतवाली थाना क्षेत्र के नई आबादी पोस्ट ऑफिस में एक बुजुर्ग महिला रुपये निकालने के लिए आई थी। जब महिला रुपए निकाल कर घर जा रही थी, इसी दौरान एक ठेले पर महिला सब्जी को खरीदी करने के लिए रुक गई। इस दौरान चार महिलाएं आसपास खड़ी हो गई। मौका देखकर बुजुर्ग महिला का पर्स काटकर 10 हजार रुपए निकाल कर वहां से रफू चक्कर हो गईं। 
विज्ञापन


बुजुर्ग महिला ने बताया कि चार महिलाएं थीं। जिन बदमाश महिलाओं ने इस घटना को अंजाम दिया है। सीसीटीवी कैमरे में भी महिलाएं नजर आ रही हैं। वारदात करने वाली महिलाओं को पकड़ने के लिए मंदसौर पुलिस भी कोशिश कर रही है। मंदसौर शहर में लगातार बुजुर्ग व्यक्तियों को ही इस तरह का निशाना बनाया जा रहा है और उनके साथ इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। मंदसौर शहर में लगातार दिनदहाड़े इस तरह की घटना हो रही है। पोस्ट ऑफिस के सीसीटीवी में रेकी करने वाली महिला दिख रही है। जिसे पुलिस तलाश रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed