फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur Sextortion gang that was robbing people exposed they used to call people through missed calls beat

Mandsaur: लोगों को लूट रहे सेक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश, मिस्ड कॉल से बुलाते और बंधक बनाकर मारपीट करते थे

Wed, 10 Jul 2024 02:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 10 Jul 2024 02:12 PM IST
सार

पुलिस के मुताबिक, सेक्सटॉर्शन गैंग ने मंदसौर के कुछ लोगों के साथ ही अन्य लोगों को भी अपने जाल में फंसाकर रुपये वसूले हैं। गैंग के सदस्य पैसों के लिए लोगों को बंधक भी बना लेते थे। अश्लील वीडियो के जरिए धमकी देकर रुपयों की मांग करते थे।

विज्ञापन
Mandsaur Sextortion gang that was robbing people exposed they used to call people through missed calls beat
गैंग के सदस्य गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर जिले के मेनपुरिया गांव में दबिश देकर सेक्सटॉर्शन गैंग का पर्दाफाश पुलिस ने किया है। गैंग दो साल से लोगों को लूट रही थी। इस गैंग के तीन आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा है। इसमें दो महिला है और एक नाबालिग, दो की तलाश जारी है। यह गैंग लगभग दो साल से सक्रिय थी और बार-बार अपना स्थान बदल लेते थे। इस चक्कर में पुलिस की पकड़ से दूर थे। दबिश वाले मकान से तीन लाख रुपये मिले हैं। पुलिस का मानना है कि गैंग अब तक ब्लैकमेलिंग कर 30 लाख से ज्यादा रुपये वसूल चुकी थी। आठ से 10 मामलों की जानकारी भी सामने आई है। मामले में पुलिस ने दो महिलाओं, एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। अभी दो आरोपित फरार हैं। दो आरोपित मेनपुरिया, दो आलोट जबकि एक बड़ौद का रहने वाला है।

विज्ञापन


नई आबादी टीआई वरुण तिवारी ने बताया कि सेक्सटॉर्शन के जरिए ब्लैकमेलिंग व रुपये की वसूली से जुड़ी गंभीर शिकायतें पुलिस तक पहुंची थी। केस की गंभीरता देख एसपी अनुराग सुजानिया ने विशेष टीम का गठन किया। नई आबादी टीआई वरुण तिवारी पीड़ित पक्षों के माध्यम से पूरे रैकेट तक पहुंचे। पुलिस की दबिश के बाद परतें हटती गईं। पुलिस ने मेनपुरिया में रहने वाली महिला, उसकी सहयोगी आलोट क्षेत्र की महिला, एक नाबालिग को हिरासत में लिया। साथ ही केस में फरार आलोट के शैतान सिंह पुत्र भगवान सिंह व राजेश पुत्र मदन टेलर निवासी बड़ौद भी आरोपी बने हैं। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपितों ने तीन साल में 30 लाख रुपये तक वसूलना बताया। अब पुलिस इनका पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही है। दोनों फरार आरोपितों की तलाश जारी है।
विज्ञापन


कॉल कर बुलाते थे मंदसौर
महिलाओं ने स्थानीय लोगों के अलावा अन्य लोगों को भी शिकार बनाया। कॉल के बाद संबंधित को बातचीत के बहाने मंदसौर बुलाते और रुपये नहीं होने पर बंधक बना लेते थे। वीडियो व स्क्रीन शॉट बताकर रुपये की डिमांड करते थे। बंधक बने व्यक्तियों से परिजनों की बात कराते और महिलाओं के जरिए झूठी एफआईआर कराने का दबाव बनाकर यूपीआई आईडी से भी लेन-देन करते। कुछ मौकों पर नकदी की बात आती तो कभी सांवलियाजी तो कभी पशुपतिनाथ मंदिर के पास की लोकेशन बताते थे। कुछ मामलों में इन्होंने युवकों को 2 से 3 दिनों तक बंधक बना रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये होता है सेक्सटॉर्शन, आजीवन कारावास तक की सजा संभव
सेक्सटॉर्शन यौन शोषण से जुड़ा ब्लेकमैलिंग का एक रूप है। इसमें किसी व्यक्ति की मांगें पूरी नहीं होने पर उसकी अंतरंग तस्वीरें या वीडियो ऑनलाइन शेयर या लीक करने की धमकी दी जाती है। एवज में संबंधित या स्वजनों से रुपये मांगे जाते हैं। मामले में नए कानून के तहत आरोपितों को आजीवन कारावास तक की सजा हो सकती है।


आरोपितों का पुराना रिकॉर्ड खंगाला जा रहा
शिकायतों की जांच के बाद मेनपुरिया में दबिश दी गई। वहां मकान से 3 लाख रुपये मिले हैं। आरोपित लोगों को घर के पीछे बाड़े में बंधक बनाकर रखते थे और स्वजनों से उनकी बात कराकर रुपये मंगाते थे। फोन-पे तक तक इस्तेमाल होता था। आरोपित महिलाओं के मोबाइल में अश्लील वीडियो की 40 क्लिपिंग मिली हैं। ऐसी जानकारी है कि अब तक करीब 30 लाख रुपये ऐठ चुके हैं। प्रारंभिक पूछताछ में 8 से 10 मामलों का खुलासा हुआ है। 3 सालों से सक्रिय थे। सभी का पुराना रिकार्ड खंगाला जा रहा है। गैंग के 5 आरोपितों में 2 महिलाएं व एक नाबालिग मौके से मिल गए हैं। 2 आरोपित फरार हैं।
...वरुण तिवारी, टीआई

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed