फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur Several quintals of garlic and bag of flour sent for Bengaluru-West Bengal missing

Mandsaur: बेंगलुरु-पश्चिम बंगाल के लिए भेजा गया कई क्विंटल लहसुन और आटे का कट्टा गायब, मामला दर्ज

Sat, 24 Feb 2024 08:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 24 Feb 2024 08:24 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले से बेंगलुरु और पश्चिम बंगाल के लिए भेजा गया कई क्विंटल लहसुन और आटे का कट्टा रास्ते में से ही गायब हो गया। फिलहाल, ट्रक चालक और क्लीनर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।

विज्ञापन
Mandsaur Several quintals of garlic and bag of flour sent for Bengaluru-West Bengal missing
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इन दिनों लहसुन के दाम अच्छे मिलने के कारण ड्राइवर की नियत भी खराब होने लगी है। मंदसौर में मंडी व्यापारियों के साथ धोखे के दो मामले सामने आए हैं। पहला मामला दलौदा कृषि उपज मंडी का है, जहां से 127 क्विंटल आटा व 65 क्विंटल लहसुन ट्रक में लोड कर बैंगलोर भेजी गई थी। लेकिन माल व्यापारी तक नहीं पहुंचा।

विज्ञापन


वहीं, दूसरा मामला पीपलियामंडी कृषि उपज मंडी का है। जहां से व्यापारी द्वारा 122 क्विंटल लहसुन ट्रक में लोड कर वेस्ट बंगाल के लिए लोड की गई थी। लेकिन यहां भी व्यापारी तक माल नहीं पहुंचा। दोनों मामलों के जब व्यापारियों को लगा कि हमारे साथ अमानत में खयानात हुई है तो व्यापारी और ट्रांसपोर्टर ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिसमें दोनों अलग-अलग मामलों में कुल लगभग 35 लाख रुपये का माल गायब हुआ है। पुलिस ने ट्रक चालक और क्लीनर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन


पहला मामला मंदसौर की दलौदा कृषि उपज मंडी का है। यहां मां शेरावाली ट्रेडर्स द्वारा दिनांक 20 फरवरी को दोपहर डेढ़ बजे बेंगलुरु के लिए ट्रक क्रमांक पीबी 08 ईआर 9329 से 127 क्विंटल आटे के कट्टे कीमत पांच लाख रुपये तथा 65 क्विंटल 20 किलो लहसुन के कुल 163 बैग लोड कर बेंगलुरु के लिए रवाना की गई थी। लेकिन जब ट्रक में लोड किया गया माल गंतव्य तक नहीं पहुंचा तो व्यापारी ने ट्रांसपोर्टर दिलीप पिता शोभाराम मोतियाना निवासी शांति कालोनी दलौदा से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी मिलने पर जब ट्रांसपोर्टर ने ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर से फोन पर संपर्क करना चाहा तो उनके फोन स्विच ऑफ आए। इस पर ट्रांसपोर्टर दिलीप मोतियानी ने दलौदा थाने पर आरोपी ट्रक चालक सतविंदर सिंह पिता हरजिंदर सिंह निवासी रामिदी थाना कपूरथला पंजाब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अमानत में खयानत की धारा-406 में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दूसरा मामला पिपलियामंडी कृषि उपज मंडी का है। यहां मंडी व्यापारी लोकेश पिता शंकरलाल हरजानी ने पुलिस को बताया कि उसकी कृषि उपज मंडी में साई कृष्ण इंपेक्ट के नाम से फर्म है, जहां से 21 फरवरी को शाम छह बजे ट्रक क्रमांक आरजे 06 जीडी 4439 से धूपगढ़ी वेस्ट बंगाल के लिए 19 लाख 52 हजार रुपये मूल्य की 122 क्विंटल लहसुन लोड की गई थी। लेकिन जब ट्रक में लोड किया गया माल गंतव्य तक नहीं पहुंचा तो व्यापारी ने फोन पर सूचना दी।


सूचना पर जब ट्रक चालक रामेश्वर पिता सुखलाल जाट तथा क्लीनर कैलाश जाट से मोबाइल पर संपर्क किया तो दोनों ने मोबाइल रिसीव नहीं किया। इस पर पुलिस ने साई कृष्ण इंपेक्ट के संचालक फरियादी लोकेश पिता शंकरलाल हरजानी की शिकायत पर ट्रक चालक रामेश्वर जाट तथा क्लीनर कैलाश जाट के खिलाफ अमानत में खयानत की धारा 406, 407, 34 में मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed