फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur Police vehicle rams into parked truck during night patrol driver Died four people injured

Mandsaur News: रात्रि गश्त के दौरान खड़े ट्रक में घुसा पुलिस वाहन, चालक की मौत, TI सहित चार लोग घायल

Fri, 13 Oct 2023 03:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 13 Oct 2023 03:46 PM IST
सार

Mandsaur News: रात्रि गश्त के दौरान खड़े ट्रक में पुलिस वाहन घुस गया। इस दौरान चालक की मौत हो गई, जबकि टीआई और नगर सुरक्षा समिति के तीन सदस्य घायल हो गए।

विज्ञापन
Mandsaur Police vehicle rams into parked truck during night patrol driver Died four people injured
ट्रक में घुसा पुलिस वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर के शामगढ़ में रात्रि गश्त के दौरान पुलिस की जीप सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में 57 वर्षीय चालक अल्लाह नूर की मौत हो गई। वहीं, टीआई एनएस मरावी और नगर सुरक्षा समिति के तीन युवक घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद मंदसौर रेफर किया गया। यहां घायलों का इलाज जारी है। हादसा शामगढ़-सुवासरा रोड बसई गांव के पास रात 2.30 बजे होना बताया जा रहा है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, शामगढ़ थाना टीआई एनएस मरावी रात में शामगढ़ सुवासरा रोड़ पर पुलिस वाहन से गश्त कर रहे थे। टीआई के साथ नगर सुरक्षा समिति के सदस्य भी वाहन में सवार थे। तभी शामगढ़ सुवासरा रोड़ पर बसई गांव के पास रोड़ पर खड़े ट्रक क्रमांक MP-09 HG-9788 से थाने की बोलेरो जीप जा टकराई। हादसे में वाहन चालक अल्लाह नूर (57 साल) की मौत हो गई। वो गाड़ी का निजी चालक था और करीब 25 साल से थाने की जीप चलाता था।
विज्ञापन


वहीं, शामगढ थाना टीआई नारायण सिंह मरावी, नगर रक्षा समिति के गौतम पिता राजेश मीणा, लोकेश पिता रामदास को मंदसौर रेफर किया गया, जहां सभी का उपचार जारी है। वहीं, एक अन्य युवक सौरभ को भी हल्की चोट आई है। शामगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि लापरवाही पूर्वक ट्रक को बीच सड़क पर खड़ा करने और सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं करने पर जीरापुर जिला राजगढ़ निवासी ट्रक मालिक शाबिर पिता रज्जाक खां और ट्रक चालक सुनील पिता हरि सिंह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर ट्रक जब्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed