फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mandsaur police seize 1.29 crore cash scorpio sarpanch three detained

अपराध: बिना नंबर की स्कॉर्पियो से 1.29 करोड़ की नकदी जब्त, सरपंच और यूपी के दो समेत तीन हिरासत में

Wed, 14 Oct 2026 07:24 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 14 Oct 2026 07:24 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में शामगढ़ पुलिस ने बिना नंबर की स्कॉर्पियो से 1.29 करोड़ रुपये नकद जब्त किए हैं। मामले में स्थानीय सरपंच भवानी शंकर मीणा और उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस नकदी के स्रोत और संभावित मादक पदार्थ तस्करी संबंधी पहलुओं की जांच कर रही है।

विज्ञापन
mandsaur police seize 1.29 crore cash scorpio sarpanch three detained
मंदसौर पुलिस ने करोड़ों की नकदी के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर जिले में पुलिस ने बिना नंबर की काले रंग की स्कॉर्पियो कार से 1 करोड़ 29 लाख रुपये की भारी नकदी जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में एक सरपंच और यूपी के दो समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस को अंदेशा है कि जब्त की गई यह राशि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी हो सकती है। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर शामगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम बरखेड़ा उदा में दबिश दी और इस पूरे मामले का पर्दाफाश किया।
विज्ञापन


पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शामगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बरखेड़ा उदा के सरपंच भवानीशंकर मीणा के घर पर उत्तर प्रदेश से दो व्यक्ति आए हुए हैं। ये दोनों व्यक्ति एक बिना नंबर की काले रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो कार में सवार होकर पहुंचे थे। गाड़ी को सरपंच के घर के पीछे बने बाड़े में छिपाकर खड़ा किया गया था। पुलिस को खबर मिली थी कि कार में आए लोग अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के धंधे में शामिल हो सकते हैं और वे गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध कमाई की नकदी छिपाकर लाए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए दबिश दी। वहां स्कॉर्पियो कार के समीप तीन व्यक्ति खड़े मिले, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- सिंधिया परिवार संपत्ति विवाद: आरोपों के समर्थन में प्रतिमादेवी को पेश करने होंगे साक्ष्य, सुनवाई 29 अक्तूबर को
विज्ञापन
विज्ञापन


मैकेनिक की मदद से मिले नोट
पुलिस टीम तीनों व्यक्तियों और स्कॉर्पियो कार को शामगढ़ थाने ले आई। इसके बाद पुलिस ने थाने में एक मैकेनिक को बुलाकर गाड़ी की सघन जांच करवाई। मैकेनिक के जरिये जब स्कॉर्पियो कार की अलग-अलग जगहों की चेकिंग की गई, तो उसमें बेहद शातिर तरीके से छिपाकर रखे गए नोटों के बंडल बरामद हुए। कार से कुल 1 करोड़ 29 लाख रुपये जब्त किए गए। आरोपियों ने कार के भीतर नकदी छिपाने के लिए विशेष इंतजाम किए थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से उनका यह प्रयास असफल हो गया।

पकड़े गए दो शख्स बरेली के
पुलिस की गिरफ्त में आए तीन आरोपियों में से दो व्यक्ति उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले हैं, जबकि एक स्थानीय ग्राम पंचायत का सरपंच है। हिरासत में लिए गए पहले आरोपी की पहचान भवानी शंकर (उम्र 49 वर्ष), पिता प्रभुलाल मीणा, निवासी बरखेड़ा उदा, थाना शामगढ़ के रूप में हुई है, जो गांव का सरपंच है। दूसरे आरोपी की पहचान मोहम्मद इस्लाम (उम्र 47 वर्ष), पिता मोहम्मद वसीम, निवासी प्रतापपुर जीवनसहाय, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। तीसरे आरोपी का नाम सूर्य प्रकाश (उम्र 59 वर्ष), पिता कृष्ण सरूप गंगवार, निवासी सेंट्रल इस्टेट कॉलोनी, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और उनसे जब्त नकदी के स्रोतों के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed