फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: Pandit raped a divorced woman on the pretext of marriage, extorted Rs 20 lakh, now threatening her

Mandsaur: तलाकशुदा महिला को शादी का झांसा देकर पंडित ने किया दुष्कर्म, 20 लाख भी ऐंठे, अब दे रहा धमकी

Mon, 11 Mar 2024 04:06 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2024 04:06 PM IST
सार

मंदसौर में एक तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप एक पंडित पर लगा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 20 लाख रुपये भी ले लिए और अब धमका रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन
Mandsaur: Pandit raped a divorced woman on the pretext of marriage, extorted Rs 20 lakh, now threatening her
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पति से अलग रह रही महिला के साथ शादी का झांसा देकर जबरन दुष्कर्म करने वाले बलराम पंडित के खिलाफ शहर कोतवाली थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि पंडित ने महिला से 20 लाख रुपये भी ले लिए हैं और लौटाने की बात पर धमकी दे रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय महिला ने बताया कि उसका विवाह तीन साल पूर्व हुआ था, लेकिन एक साल बाद उसका अपने पति से तलाक हो गया। इसके बाद वो अपने पिता के घर पर रह रही थी। इस दौरान पिता के घर कथा करने के लिए पंडित बलराम पिता कारूलाल जोशी निवासी ग्राम नौगांवा थाना वायडीनगर आया। यहां महिला की बलराम से पहचान हुई। इसके बाद बलराम ने महिला को अपना मोबाइल नंबर दिया। इसी पर दोनों बातचीत करने लगे।
विज्ञापन

इस दौरान बलराम ने भी पत्नी से तलाक होना बताकर महिला को शादी का ऑफर दिया। वहीं अपने साथ रेलवे स्टेशन रोड़ स्थित बिल्डिंग में फ्लैट नंबर 202 में ले गया। यहां महिला की इच्छा के विरुद्ध बलराम ने उससे संबंध बनाए। इसके बाद वो लगातार जबरन संबंध बनाता रहा। मना करने पर हमेशा शादी का झांसा देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बलराम ने महिला से टुकड़े-टुकड़े में करीब 20 लाख रुपये भी ले लिए। लेकिन बाद में जब पीड़ित महिला ने पंडित बलराम से रुपये मांगे तो बलराम आनाकानी करने लगा। इतना ही नहीं 6 मार्च 2024 की रात भी करीब 10 बजे बलराम ने फ्लैट नंबर 202 में जल्द शादी करने की कहकर दुष्कर्म किया। इसके बाद रात में ही डेढ़ बजे अपने पापा की तबीयत खराब बताकर यहां से चला गया। सुबह बलराम की मां आई और बोली की बलराम का विवाह हो गया है और उसको एक बेटी भी है। उसके साथ कोई रिश्ता नहीं हो सकता है। इससे वो हक्की-बक्की रह गई। 


पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज
बलराम जब वापस महिला के पास आया तो उसने बलराम पर शादी का दबाव बनाया और अपने रुपये मांगे तो बलराम ने शादी से मना करते हुए रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी बलराम के खिलाफ धारा 376, 376 (2) (एन), 506, 406 के तहत केस दर्ज किया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed