फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News: The accused, along with his friends, molested a student,

Mandsaur: दोस्तों के साथ मिल आरोपी ने छात्रा से किया दुराचार, परिजनों, हिंदू नेताओं ने थाने का किया घेराव

Wed, 11 Oct 2023 02:56 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 11 Oct 2023 02:56 PM IST
सार

Mandsaur News: मंदसौर में विशेष धर्म के एक युवक द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर दुराचार करने का मामला सामने आया है। तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Mandsaur News: The accused, along with his friends, molested a student,
आरोपियों की पिटाई करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित तेलिया तालाब पर एक नाबालिग छात्रा को डरा- धमका कर कुछ मुस्लिम युवक जबरन यौन शोषण करना चाह रहे थे। लेकिन तभी नाबालिग के चिल्लाने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तीनों आरोपियों का नागरिक अभिनंदन कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। पीड़िता ने अपनी मां के साथ थाने पहुंचकर इस घटना से पूर्व मुस्लिम युवकों द्वारा होटल में ले जाकर ज्यादती करने की आपबीती पुलिस को बताई। पुलिस ने नाबालिग की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घटना को आरोपी ने एक होटल में अंजाम दिया था। जो किसी हिंदू नेता की बताई जाती है। पुलिस इस होटल के बारे में पीड़िता के साथ जाकर तस्दीक करेगी। फिलहाल होटल के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। घटना के विरोध में हिंदू नेताओं और पीड़िता के परिजनों ने थाने में आक्रोश व्यक्त किया था। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा के अनुसार उसके साथ स्कूल में पढ़ने वाली विशेष समुदाय की छात्रा ने उसकी दोस्ती अदनान से करवाने के लिए मोबाइल नंबर दिए थे। इसके बाद आरोपी अदनान पीछे पड़ गया। नजदीकी बढ़ाने की लगातार कोशिश करता रहा। 24 अगस्त 2023 को उसने सुबह करीब 11 बजे श्रीजी पार्क में मिलने के लिए बुलाया। जब नाबालिग यहां पहुंची तो आरोपी उसे गाड़ी के पीछे बैठाकर ले जाने लगा। मना करने पर माता-पिता को दोस्ती के बारे में बताने की कहकर धमकाया। डर के कारण पीड़िता डरकर आरोपी की बाइक के पीछे बैठ गई। आरोपी अदनान की बाइक के पीछे उसके दोस्त समीर तथा गोलू शाह भी बाइक से आ रहे थे। यहां से आरोपी व उसके साथी महू- नीमच रोड स्थित एक होटल में ले गए और यहां समीर व गोलू शाह निवासी दाऊदखेड़ी होटल के नीचे रूककर रखवाली करने लगे। अदनान होटल के रूम में नाबालिग को ले गया। यहां उसने जबरन ज्यादती की। इस बारे में किसी को बताने पर अदनान ने जान से मारने की धौंस दी। इसके बाद आरोपी लगातार ब्लैक मेल करता रहता था। बदनामी के डर से अदनान के बारे में नाबालिग ने किसी को नहीं बताया।
विज्ञापन


10 अक्टूबर को खुली अदनान की पोल
आरोपी अदनान ने पीड़िता को ब्लैकमेल कर मिलने के लिए तेलिया तालाब बुलाया। यहां वो फिर से ब्लैकमेल कर यौन शोषण करना चाहता था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने गाली गलौज की। वहीं, उसके दोस्त समीर दाउदखेड़ी व गोलू शाह भी उसके साथ मौजूद थे। जब तीनों नाबालिग के साथ जबरदस्ती करने लगे तो नाबालिग ने शोर मचाया। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। वहीं, नाबालिग ने घर आकर घटना की जानकारी अपनी मां को बताई। बाद में मां के साथ रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए कोतवाली थाने पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रोशित भीड़ ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
आरोपी द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर जब नाबालिग के साथ अभद्र व्यवहार किया तो शोर सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने नाबालिग को बचाया। इसके बाद सार्वजनिक अभिनंदन कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस अपनी गाड़ी में आरोपी को पकड़कर थाने लाई। पुलिस जब आरोपी अदनान को थाने लेकर पहुंची तो कुछ देर बाद आरोपी के भाई भी उससे मिलने के लिए शहर कोतवाली थाने पहुंच गए यहां दोनो भीड़ के हाथ लग गए भीड़ ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी पुलिस ने बीच बचाव कर दोनों को भीड़ से छुड़वाकर थाने में बिठाया और हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर बितर किया।


तीन आरोपीयों को किया है गिरफ्तार
कोतवाली थाना टीआई राकेश मोदी ने बताया कि नाबालिग के साथ ज्यादती करने वाले आरोपी अदनान, समीर और गोलू शाह को गिरफ्तार किया है। नाबालिग की निशानदेही पर घटनास्थल होटल पर भी पुलिस की टीम जाएगी। इसके बाद होटल संचालक की भूमिका के बारे में जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed