{"_id":"69e63d32c89422f46603179f","slug":"mandsaur-news-massive-fire-at-christian-bungalow-near-civil-hospital-another-blaze-triggered-by-power-fault-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: सिविल अस्पताल के पास क्रिश्चियन बंगले में भीषण आग, दूसरे मामले में बिजली फॉल्ट से भड़की लपटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: सिविल अस्पताल के पास क्रिश्चियन बंगले में भीषण आग, दूसरे मामले में बिजली फॉल्ट से भड़की लपटें
Mon, 20 Apr 2026 08:20 PM IST
Priya Verma
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: Priya Verma
Updated Mon, 20 Apr 2026 08:20 PM IST
सार
शहर और ग्रामीण क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह लगी आग ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। एक सिविल अस्पताल के पास स्थित बंगले में आग भड़क गई, तो दूसरी ओर गांव में ग्रामीणों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन
आग की दो घटनाओं से मचा हड़कंप
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर में आग लगने की दो अलग-अलग घटनाओं ने लोगों में चिंता बढ़ा दी है। नवीन सिविल अस्पताल भवन के पास स्थित पुराने क्रिश्चियन बंगले में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर से दिखाई देने लगीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि यह बंगला अस्पताल भवन से सटा हुआ है। राहत की बात यह रही कि अस्पताल अभी संचालित नहीं हो रहा है, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और स्थिति संवेदनशील बनी हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौके पर फायर ब्रिगेड के पहुंचने में देरी की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Indore News: शादी की शॉपिंग बनी आखिरी सफर, बेकाबू वाहन ने उजाड़ दी एक और गृहस्थी
विज्ञापन
वहीं दूसरी घटना संजीत रोड स्थित खेड़ा काल्याखेड़ी गांव की है, जहां बिजली लाइन में फॉल्ट होने से आग भड़क गई। रोड लाइट से निकली चिंगारी पास में रखे सूखे घास (सुखला) पर गिर गई, जिससे आग तेजी से फैल गई। आग रहवासी घरों के काफी नजदीक पहुंच गई थी और बड़ा नुकसान होने की आशंका बन गई थी। हालांकि ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत मोर्चा संभाला और पानी, मिट्टी व अन्य संसाधनों की मदद से आग पर काबू पा लिया। उनकी तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।
इस घटना के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। लगातार मेंटेनेंस की कमी के चलते ऐसे फॉल्ट बढ़ रहे हैं, जो गर्मी के मौसम में बड़े खतरे का कारण बन सकते हैं। फिलहाल दोनों मामलों में प्रशासनिक कार्रवाई और जांच की प्रतीक्षा की जा रही है।
