{"_id":"6584fa1f90dbcfd60d0a1317","slug":"mandsaur-news-backward-class-welfare-department-employee-commits-suicide-by-jumping-into-chambal-river-2023-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के भृत्य ने चंबल नदी में कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के भृत्य ने चंबल नदी में कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
Fri, 22 Dec 2023 08:23 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 22 Dec 2023 08:23 AM IST
सार
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के भृत्य ने चंबल नदी में कूदकर जान दे दी। गोताखोरों ने चंबल नदी में से निकालकर अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदसौर में बुधवार शाम करीब सात बजे पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मंदसौर में पदस्थ भृत्य ने बसई स्थित पुलिया से चंबल नदी में छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद गोताखोरों ने नदी से निकालकर इसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन भृत्य की जान नहीं बच पाई।
विज्ञापन
सुवासरा थाने में पदस्थ एसआई शिवांशु मालवीय ने बताया कि बगदीराम मालवीय (60) निवासी सुवासरा मंगलवार से घर नहीं गया था। कॉल कर परिजनों को सूचना दी कि वो घर नहीं आएगा, इसलिए परिजनों ने कोई संज्ञान नहीं लिया। ये पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग मंदसौर में भृत्य के पद पर कार्यरत था और अधिकांश बार वो घर नहीं जाता तो कॉल कर सूचना देता था।
विज्ञापन
बुधवार को जब परिजनों को बगदीराम के पुलिया से नदी में छलांग लगाने की सूचना मिली तो सभी हक्के-बक्के रह गए। परिजन तत्काल सुवासरा अस्पताल पहुंचे। यहां उन्हें बगदीराम की मौत की जानकारी मिली, पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
विज्ञापन
बगदीराम ने जब शाम को बसई पुलिया ये चंबल नदीं में छलांग लगाई तो नीचे गोताखोर भी बैठे हुए थे। इन्होंने तत्काल नदी में कूदकर बगदीराम को बाहर निकाल लिया और अस्पताल पहुंचाया। लेकिन यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसने दम तोड़ दिया।
