फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur Nalchha Mata was adorned with jewelery on fifth day of Chaitra Navratri

Mandsaur: चैत्र नवरात्रि की पंचमी तिथि पर नालछा माता का हुआ जेवर श्रृंगार, 15 किलो जेवर से दमके भैरव और भवानी

Sat, 13 Apr 2024 12:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 13 Apr 2024 12:07 PM IST
सार

चैत्र नवरात्रि की पंचमी तिथि पर नालछा माता का जेवर श्रृंगार हुआ। 15 किलो 500 ग्राम जेवर से भैरव और भवानी दमक उठे।

विज्ञापन
Mandsaur Nalchha Mata was adorned with jewelery on fifth day of Chaitra Navratri
नालछा माता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर में चैत्र नवरात्रि की पंचमी पर नगर की आस्था की केंद्र मां नालछा माता का आकर्षक जेवर श्रृंगार किया गया। नालछा माता का जेवर श्रृंगार नवमी तक रहेगा इसके बाद जेवर ट्रेजरी में जमा करवा दिए जाएंगे।

विज्ञापन




बता दें कि शनिवार सुबह 8:30 बजे माताजी की आरती की गई, जिसमें नगर के सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। नालछा माता का का मंदिर एक ऐसा मंदिर है, जहां भैरव और भवानी दोनों एक ही आसान पर विराजमान हैं। नालछा माता मंदिर पर चैत्र और शारदेय नवरात्रि में नौ दिनों तक धार्मिक आयोजन होते हैं। यहां नवमी के दिन रात्रि में हवन किया जाता है और दशमी को वाड़ी विसर्जन का आयोजन होता है।
विज्ञापन




नालछा माता मंदिर के पुजारी संजय शर्मा ने बताया कि आज नवरात्रि की पंचमी तिथि के अवसर पर माताजी का 15 किलो 500 ग्राम सोने व चांदी के जेवर से श्रृंगार किया गया। जो नवमी तक रहेगा। दशमी को माताजी के जेवर दोबारा ट्रेजरी में जमा करवा दिए जाएंगे। माताजी के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से भक्त पहुंचते हैं और माताजी के दर्शन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed