{"_id":"643fd06c332c95c3fe051cb7","slug":"mandsaur-miscreants-looted-gold-bracelet-from-an-elderly-woman-after-intoxicating-her-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur: बुजुर्ग महिला कचरा डालने घर से बाहर निकली, बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिए सोने के कंगन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur: बुजुर्ग महिला कचरा डालने घर से बाहर निकली, बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिए सोने के कंगन
Wed, 19 Apr 2023 04:58 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Wed, 19 Apr 2023 04:58 PM IST
सार
बुजुर्ग महिला से लूट की घटना सिंधी कॉलोनी की है। शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार 58 वर्षीय पार्वती कोठारी रात करीब 9 बजे अपने घर के बाहर कचरा फेंकने गई थी। इसी दौरान पीछे से आए बदमाश ने मुंह पर केमिकल लगा रुमाल सूंघा दिया, जिससे महिला बेसुध हो गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंदसौर में एक महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लूट की यह वारदात रात के समय की है। घटना के समय महिला कचरा डालने के लिए बाहर निकली थी कि पीछे से किसी व्यक्ति ने उसे रुमाल में लगा नशीला पदार्थ सुंघाया और हाथों से सोने के कंगन उतार कर ले गया।
बुजुर्ग महिला से लूट की घटना सिंधी कॉलोनी की है। शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार 58 वर्षीय पार्वती कोठारी रात करीब 9 बजे अपने घर के बाहर कचरा फेंकने गई थी। इसी दौरान पीछे से आए बदमाश ने मुंह पर केमिकल लगा रुमाल सूंघा दिया, जिससे महिला बेसुध हो गई थी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह जब घर पहुंची तो हाथों में सोने के कंगन नहीं थे। वारदात का एहसास होने पर पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी और उनके साथ कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।