फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: If the post was not found in the BJYM, then the relative of the elder leader filed a rape case against the marriage.

मंदसौर: भाजयुमो में नहीं मिला पद तो मुकरा शादी से...बड़े नेता की रिश्तेदार ने दर्ज करवाया दुष्कर्म का केस

Wed, 03 Nov 2021 04:41 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 03 Nov 2021 04:41 PM IST
सार

मंदसौर में भाजपा नेता पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। बताया जाता है कि युवक को भाजयुमो में पद का भरोसा था। पद नहीं मिला तो वह महिला से शादी करने से मुकर गया।  

विज्ञापन
Mandsaur: If the post was not found in the BJYM, then the relative of the elder leader filed a rape case against the marriage.
सांकेतिक फोटो - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मंदसौर में भाजपा नेता पर महिला ने दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि भाजपा नेता ने महिला को शादी का झांसा दिया था। उसको लग रहा था कि महिला बड़े नेता की रिश्तेदार है और इसके माध्यम से उसे भाजयुमो में पद मिल जाएगा लेकिन पद नहीं मिला तो शादी से मुकर गया। इस घटनाक्रम से सियासत गर्मा गई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम देशबंधु आर्य है। महिला से 2015 में उसकी दोस्ती हुई थी जो धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। महिला विवाहित है और इंदौर में रहती थी लेकिन ससुराल में कलह के चलते मायके मंदसौर में रहने लगी थी। उसकी छह साल की बेटी भी है। मंदसौर में रहने के दौरान युवक से उसकी मित्रता हुई थी। युवक को लग रहा था कि महिला के बड़े नेताओं से अच्छे संबंध है इसलिए उसे पार्टी में बड़ा पद मिल जाएगा। इसके चलते उसने महिला को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। जब उसे कोई पद नहीं मिला तो उसने महिला से दूरी बना ली। इस पर महिला ने युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया। युवक के माता-पिता, बहन-जीजा व दोस्त पर भी प्रताड़ना के आरोप लगाकर रिपोर्ट लिखवाई है। आरोपी युवक किशोर न्याय बोर्ड का सदस्य है।
विज्ञापन


पहले भी आवेदन दे चुकी है महिला
महिला के अनुसार 4 अक्टूबर 2020 को आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की थी। इसके बाद शादी करने की बात को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया था। बाद में युवक फिर शादी से मुकर गया। महिला ने इस पर थाने में आवेदन दिए। जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो पिछले दिनों महिला थाने पहुंची और रिपोर्ट लिखवाई। महिला के अनुसार आरोपी युवक भाजपा युवा मोर्चा में प्रदेश महामंत्री बनना चाहता था। जब पद नहीं मिला तो उसे लगा कि विधायक, सांसद व एक अन्य नेता के साथ महिला के रिश्तेदार ने उसे पद नहीं मिलने दिया। इस बात से नाराज होकर धोखा दिया और शादी से मुकर गया। पूरे मामले में पुलिस भी उलझ गई है क्योंकि मामला राजनीति से जुड़ा हुआ है। फरियादी और आरोपी दोनों ही के राजनीतिक संबंध है, ऐसे में पुलिस भी कुछ समझ नहीं पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed