फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur Cleanliness campaign started from Pashupatinath temple under Ramlala Pran Pratishtha Mahotsav

Mandsaur: रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत पशुपतिनाथ मंदिर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत, घाट-परिसर सफाई

Tue, 16 Jan 2024 08:01 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 16 Jan 2024 08:01 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले में रामलला प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत पशुपतिनाथ मंदिर से स्वच्छता अभियान की शुरुआत की गई। इस दौरान घाट एरिया और मंदिर परिसर की सफाई की गई।

विज्ञापन
Mandsaur Cleanliness campaign started from Pashupatinath temple under Ramlala Pran Pratishtha Mahotsav
मंदिर परिसर की सफाई करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, जिसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश के मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसी को लेकर मंगलवार को कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने विश्व प्रसिद्ध भगवान पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर पांच दिवसीय महोत्सव की शुरुआत की।

विज्ञापन


पशुपतिनाथ मंदिर पर सुबह कलेक्टर दिलीप कुमार यादव, जिला पंचायत सीईओ कुमार सत्यम, नगर पालिका सीएमओ सुधीर कुमार सिंह, नपाध्यक्ष रमादेवी गुर्जर सहित अन्य सामाजिक संगठनों और स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों ने पहुंचकर स्वच्छता अभियान के तहत पशुपतिनाथ मंदिर परिसर और घाट क्षेत्र की सफाई की।
विज्ञापन


कलेक्टर दिलीप कुमार यादव ने बताया कि भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव को दीवाली की तरह मनाया जाएगा। पशुपतिनाथ मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 22 जनवरी को पशुपतिनाथ मंदिर परिसर में शाम पांच बजे आतिशबाजी की जाएगी। मंदिर सहित शिवना के घाटों पर 51 हजार दीपक जलाए जाएंगे। शाम को लेजर शो का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा का सजीव प्रसारण की व्यवस्था भी एलईडी के माध्यम से की जाएगी। इसके साथ ही जिले के मुख्य मंदिरों में भी धार्मिक आयोजन और लाइव प्रसारण की व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed