फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: An artist performing the game of spitting fire in the royal palanquin was burnt to death by a mask

Mandsaur: शाही पालकी यात्रा में मुंह से आग निकालने का खेल दिखा रहा कलाकार लपटों में झुलसा, मुखौटे से बची जान

Mon, 21 Aug 2023 08:04 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 21 Aug 2023 08:04 PM IST
सार

मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा की शाही पालकी यात्रा निकाली जा रही थी। इसमें कलाकार द्वारा  पेट्रोल मुंह में लेकर फायर करने के दौरान एक घटना घटित हो गई। इससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

विज्ञापन
Mandsaur: An artist performing the game of spitting fire in the royal palanquin was burnt to death by a mask
मंदसौर में कलाकार झुलस गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर में पशुपतिनाथ की सवारी के दौरान बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मुंह से आग निकालने का करतब दिखाने वाला युवा कलाकार खुद ही आग की चपेट में आ गया। हालांकि वक्त रहते आग बुझा ली गई, जिससे अनहोनी टल गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन


श्री पशुपतिनाथ शयन कालीन आरती युवा मंडल द्वारा आज श्रावण के सातवें सोमवार को मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ की अष्टधातु से निर्मित प्रतिमा की शाही पालकी यात्रा निकाली जा रही थी। जिसमें उज्जैन के कलाकारों द्वारा धार्मिक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति के साथ करतब भी दिखाए जा रहे थे लेकिन कलाकार द्वारा  पेट्रोल मुंह में लेकर फायर करने के दौरान एक घटना घटित हो गई। इससे कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल हुआ कुछ ऐसा कि पशुपतिनाथ की शाही पालकी यात्रा में बाहर से कई कलाकार बुलाए गए थे जो धार्मिक गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति के साथ करतब भी दिखा रहे थे। इसी दौरान मां कालका का रूप धरे रॉकी नमक कलाकार ने जब मुंह में पेट्रोल भरकर फायर करने का प्रयास किया तो आग ने उनके चेहरे को अपनी चपेट में ले लिया हालाकि कलाकार ने मुखौटा पहन रखा था जिसके चलते कलाकार रॉकी ने तुरंत ही मुखौटा निकालकर फेंक दिया। इससे वह ज्यादा घायल नहीं हुआ तुरंत ही उनको ट्रीटमेंट देकर रूम पर भेज दिया गया। आयोजन समिति का कहना है कि हमने कलाकारों को ऐसे रिस्की करतब दिखाने के लिए मना किया था लेकिन उसके बावजूद भी उन्होंने करतब दिखाया जिससे यह घटना घटित हुई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed