फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur: After murdering a person sleeping in the shed, his body was buried in the ground

Mandsaur: बाड़े में सो रहे व्यक्ति की हत्या कर जमीन में गाड़ा शव, पुलिस ने निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया

Mon, 15 Apr 2024 11:21 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मंदसौर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 15 Apr 2024 11:21 PM IST
सार

मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम जूनापानी निवासी कुशालसिंह पिता कालूसिंह उम्र 45 वर्ष खेत के पास बने बाड़े में सो रहा था। रात में अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद जमीन में गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया। 

विज्ञापन
Mandsaur: After murdering a person sleeping in the shed, his body was buried in the ground
युवक को इस तरह गाड़ा था, जिससे उसके पैर के पंजे बाहर दिख रहे थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम जूनापानी में रात में अपने बाड़े में सो रहे एक युवक पर अज्ञात आरोपियों द्वारा हमला कर उसकी हत्या कर दी गई और युवक के शव को जमीन में गाड़ दिया। सुबह घटना की जानकारी लोगों को मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद एसपी अनुराग सुजानिया भी मौके पर पहुंचे। मामले में पूरी जानकारी लेकर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इधर जानकारी मिली है कि कोई करीबी ही इस हत्याकांड में शामिल है। जिसे पुलिस ने राउंडअप कर लिया है। 
विज्ञापन


मंदसौर जिले के गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम जूनापानी निवासी कुशालसिंह पिता कालूसिंह उम्र 45 वर्ष खेत के पास बने बाड़े में सो रहा था। रात में अज्ञात बदमाशों ने उसके सिर पर वार करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद जमीन में गड्ढा खोदकर उसे दफना दिया। सिर्फ कालूसिंह के पैर के पंजे वहां नजर आ रहे थे। सुबह लोगों को इस बात की जानकारी लगी और पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद एसपी अनुराग सुजानिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने इस संबंध में अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। शव को पीएम के लिए गरोठ अस्पताल ले जाया गया जहां पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इधर पुलिस का कहना है कि इस मामले में हत्यारे की तलाश की जा रही है। वहीं जानकारी मिली है कि एक रिश्तेदार को पुलिस ने इस मामले में राउंडअप किया है। जिस पर पुलिस को संदेह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed