फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandla: Urine incident in Mandla filled in water bottle of government school girl students

Mandla: सीधी के बाद मंडला में पेशाब कांड, सरकारी स्कूल की छात्राओं की पानी की बोतल में भरा, परिजनों में रोष

Wed, 19 Jul 2023 10:42 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंडला Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 19 Jul 2023 10:42 AM IST
सार

बिछिया के ग्राम लफरा के हाई स्कूल की तीन छात्राओं के पानी की बॉतल में पेशाब मिलाने की बात सामने आ रही है। छात्राओं के अनुसार एक छात्रा ने तो पेशाब मिला पानी पी भी लिया था, जबकि दूसरी छात्रा ने स्मैल आने पर पानी छोड़ दिया।

विज्ञापन
Mandla: Urine incident in Mandla filled in water bottle of government school girl students
मंडला में 'पेशाब कांड' - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीधी जिले के बाद अब मंडला जिले में भी पेशाब कांड जैसा मामला होने की जानकारी सामने आई है। जिले के विकासखंड के बिछिया के ग्राम लफरा के हाई स्कूल की तीन छात्राओं के पानी की बॉतल में पेशाब मिलाने की बात सामने आ रही है। छात्राओं के अनुसार एक छात्रा ने तो पेशाब मिला पानी पी भी लिया था, जबकि दूसरी छात्रा ने स्मैल आने पर पानी छोड़ दिया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि इन तीनों छात्राओं के साथ ऐसी हरकत स्कूल के छात्र या किसी और ने की है। घटना के बाद छात्राओं के पालकों और ग्रामीणों में आक्रोश है। वहीं, खबर के बाद प्रशासन और पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार सहित संबंधित अधिकारियों की टीम जांच करने स्कूल पहुंची। इस दौरान जांच टीम ने तीनों छात्राओं से चर्चा करते हुए पानी की बोतल की जब्ती बनाई और जांच के लिए आगे रवाना किया। इस दौरान परिजनों ने जमकर हंगामा किया। जनजाति कार्य विभाग के सहायक आयुक्त विजय टेकाम के मुताबिक हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा शिकायत मिली थी। जिसके बाद पानी की बोतल को जांच के लिए भेजा है इसलिए इस पर अभी कुछ कहा नहीं जा सकता की वो पेशाब की स्मैल है या नहीं हालांकि छात्राओं ने पांच लोगों पर संदेह व्यक्त किया है, जिनसे पूछताछ की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कला संकाय की 11वीं की छात्रा के अनुसार घटना करीब ढाई बजे की है, जहां कक्षा में रखी बोतल जब उसने पीने के लिए उठाई तो उसमे से पेशाब की गंध आ रही थी। जिसके बाद एक छात्रा ने अपनी बोतल का पानी फेंक दिया, लेकिन दूसरी छात्रा ने मामले की शिकायत शिक्षक से की। हालांकि पीड़िता की बात सुन शिक्षक ने जांच करवाने की बात कही थी, लेकिन जैसे ही मामला परिजनों तक पहुंचा तो परिजन स्कूल पहुंचकर हंगामा करने लगे, जिसके बाद मामला शिक्षा विभाग से लेकर जनजाति कार्य विभाग तक जा पहुंचा और संयुक्त टीम जांच करने पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed