{"_id":"5b487bbf4f1c1bc6248b624d","slug":"man-has-held-a-girl-hostage-at-her-house-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोपाल: बंधक बनाई गई मॉडल लड़की को 12 घंटों बाद बचाया गया, शादी करना चाहता था लड़का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोपाल: बंधक बनाई गई मॉडल लड़की को 12 घंटों बाद बचाया गया, शादी करना चाहता था लड़का
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Fri, 13 Jul 2018 03:45 PM IST
विज्ञापन
Bhopal Hostage
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक सनसनीखेज मामला पेश आया। एक सिरफिरे आशिक ने एक लड़की को उसके घर के अंदर बंधक बना लिया। आखिरकार 12 घंटों तक चली बातचीत के बाद शुक्रवार शाम दोनों बार निकल पाए। लड़की घायल हो गई थी। हालांकि उसे स्ट्रेचर में ले जाया गया लेकिन उसकी हालत स्थिर थी। बंधक बनाने वाले लड़के का चेहरा ढंका हुआ था और मीडियाकर्मियों को दोनों में से किसी से बात करने पर पाबंदी थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़के का नाम रोहित सिंह है और वह अलीगढ़ का रहने वाला है। उसका दावा है कि वह लड़की से प्यार करता है और शादी करना चाहता है। उसने हमसे स्टांप पेपर और मोबाइल चार्जर मांगा। जब हमने अंदर घुसने की कोशिश की तो उसने हमें धमकी दी। हमने लड़की को देखा वह खून से लथपथ है।' पुलिस को घटना की जनकारी सुबह सात बजे मिली थी जिसके बाद से उन्होंने लड़की को बचाने की कोशिशें शुरू कर दीं।
विज्ञापन
वहीं फॉर्च्यून सिटी के एक अपार्टमेंट की पांचवी मंजिल में बंधक बनाई गई लड़की बीएसएनल के पूर्व महाप्रबंधक की बेटी है और एमटेक की छात्रा होने के साथ ही मॉडल भी है। रोहित की मुंबई में युवती से मुलाकात हुई थी। वह लगभग दो महीने से लड़की का पीछा कर रहा था। उसने वीडियो कॉलिंग के जरिए अपनी कुछ मांगे रखी हैं।
विज्ञापन
पीड़ित लड़की ने भोपाल में आरोपी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को अलीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि जमानत पर छूटने के बाद से उसने लड़की का पीछा करना शुरू कर दिया था।
हालांकि सिंह ने एक निजी न्यूज चैनल को यह भी बताया कि उसे पुलिस द्वारा परेशान किया गया था। समाचार चैनल के मुतबाकि सिंह ने कहा, "जब मैं भोपाल पहुंचा, तो मेरे खिलाफ एक पुलिस शिकायत दर्ज कराई गई। उन्होंने मुझे परेशान किया, मुझे यातना दी, यही कारण है कि मैंने यह कदम उठाया।"
