{"_id":"5f147d6a8ebc3e9fec57e523","slug":"man-beaten-for-theft-in-guna-madhya-pradesh-fir-registered-against-eight-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: चोरी के आरोप में व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई, आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: चोरी के आरोप में व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई, आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Sun, 19 Jul 2020 10:35 PM IST
आसिम खान
पीटीआई, गुना
पीटीआई, गुना
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 19 Jul 2020 10:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के गुना शहर में बाजार से कथित रूप से कीटनाशक चोरी करते हुए पकड़े गए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के एक व्यक्ति की कुछ लोगों ने सरेआम बेरहमी से पिटाई कर दी। यह घटना गुना में एक सरकारी कॉलेज की जमीन अतिक्रमण को लेकर पुलिसकर्मियों द्वारा एक दलित दंपती को निर्दयता से पीटे जाने और इसके बाद इस दंपती द्वारा इस जमीन से जबरन निकाले जाने की मुहिम के विरोध में कीटनाशक पी लेने की घटना के दो दिन बाद गुरुवार को हुई।
विज्ञापन
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो में दिख रहा है कि उक्त व्यक्ति को कुछ लोग सरेआम पीट रहे हैं और उसके शरीर से खून बह रहा है। पिटाई के बाद वह जमीन पर गिर जाता है और एक व्यक्ति उसके गले पर तौलिया बांधकर घसीटता है।
विज्ञापन
पुलिस ने दावा किया कि विकास माली (25) नाम का यह व्यक्ति चोर है और वह नशे का आदी है। वह समीपवर्ती अशोकनगर जिले के अशोकनगर का रहने वाला है और वहां कोतवाली थाना अशोकनगर में उसके खिलाफ आबकारी कानून एवं चोरी के छह मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
गुना जिले के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने रविवार को फोन पर बताया कि 25 साल की उम्र के इस शख्स को गुना के कोतवाली पुलिस थाना इलाके में गुरुवार को कीटनाशक चुराने के आरोप में गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि वह ओबीसी समुदाय का सदस्य है।
कुमार ने बताया, उसकी शिकायत पर हमने गुरुवार को आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। हम वीडियो में दिख रहे लोगों की पहचान कर रहे हैं, ताकि उनके खिलाफ इस व्यक्ति के साथ मारपीट करने के लिए कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा, जब हमने उसे गिरफ्तार किया, तब हमें पता नहीं था कि अशोकनगर जिले में पुलिस द्वारा एक मामले में वह वांछित अपराधी है।
