आलीराजपुर: आबकारी गोदाम में बड़ी चोरी, 50 पेटी जब्त शराब लेकर फरार हुए चोर; सीसीटीवी में कैद हुई घटना
आलीराजपुर के मंडी क्षेत्र स्थित आबकारी वेयर हाउस का ताला तोड़कर चोर करीब 50 पेटी जब्त शराब ले गए। CCTV में पिकअप वाहन और संदिग्ध व्यक्ति नजर आया है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीराजपुर जिले में चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब आबकारी विभाग का वेयर हाउस भी सुरक्षित नहीं रहा। अज्ञात चोर गोदाम का ताला तोड़कर वहां रखी करीब 50 पेटी जब्त शराब लेकर फरार हो गए। चोरी की इस बड़ी वारदात से आबकारी विभाग में हड़कंप मच गया है।
मामला आलीराजपुर के मंडी क्षेत्र स्थित आबकारी विभाग के वेयर हाउस का है। जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग के कर्मचारी गंभीर सिंह वास्कले जब वेयर हाउस पहुंचे तो गोदाम का ताला टूटा हुआ मिला। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी।
इसके बाद गोदाम की जांच की गई तो वहां कार्रवाई के दौरान जब्त कर रखी गई अवैध शराब की करीब 50 पेटियां गायब मिलीं। बड़ी मात्रा में जब्त शराब चोरी होने की सूचना के बाद विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि मंडी क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात से जुड़े कुछ संदिग्ध फुटेज सामने आए हैं।
पढ़ें: निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया की अग्रिम जमानत पर आज फैसला संभव, तीन फरार आरोपियों पर 10-10 हजार का इनाम
सीसीटीवी फुटेज में एक पिकअप वाहन दिखाई दे रहा है। वहीं, वेयर हाउस के गेट के आसपास एक अज्ञात व्यक्ति भी कथित तौर पर रेकी करता नजर आया है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने और पिकअप वाहन की जानकारी जुटाने में लगी है।
इस वारदात ने आबकारी विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस वेयर हाउस में कार्रवाई के दौरान जब्त की गई शराब को सुरक्षित रखा जाता है, वहां चोरों का आसानी से ताला तोड़कर बड़ी मात्रा में शराब ले जाना सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर चूक की ओर इशारा करता है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
