फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP 3430 Steps in Unison as Maihar Creates History Group Kathak Enters Asia Book of Records

एमपी: एक साथ थिरके 3430 कदम, मैहर ने रचा इतिहास; सामूहिक कथक ने एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया नाम

Mon, 05 Oct 2026 12:55 PM IST
मैहर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: मैहर ब्यूरो Updated Mon, 05 Oct 2026 12:55 PM IST
सार

मैहर गौरव दिवस के अवसर पर फुटबॉल ग्राउंड में विभिन्न विद्यालयों के 3,430 छात्र-छात्राओं ने सामूहिक कथक नृत्य प्रस्तुत कर रिकॉर्ड बनाया। एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम ने प्रस्तुति का मूल्यांकन करने के बाद उपलब्धि को दर्ज किया और प्रमाण पत्र प्रदान किया।

विज्ञापन
MP 3430 Steps in Unison as Maihar Creates History Group Kathak Enters Asia Book of Records
एशिया रिकॉर्ड पर नाम हुआ दर्ज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

धार्मिक और सांस्कृतिक नगरी मैहर ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित मैहर गौरव दिवस के तहत सोमवार को इतिहास रच दिया। शहर के फुटबॉल ग्राउंड में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के 3,430 छात्र-छात्राओं ने एक साथ और एक लय में लगातार 9 मिनट 34 सेकेंड तक सामूहिक कथक नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर नया कीर्तिमान स्थापित किया।सुबह करीब 9 बजे शुरू हुई इस ऐतिहासिक प्रस्तुति में हजारों विद्यार्थियों ने कथक की विभिन्न मुद्राओं और नृत्य शैलियों का एक साथ प्रदर्शन किया। एक ही समय पर हजारों छात्र-छात्राओं का अनुशासित तरीके से एक लय में कदमताल करते हुए कथक प्रस्तुत करना कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण रहा। फुटबॉल ग्राउंड में मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।

विज्ञापन

एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम
सामूहिक कथक प्रस्तुति के सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की टीम ने कार्यक्रम का मूल्यांकन किया। निर्धारित मानकों के अनुसार प्रस्तुति पूरी होने के बाद मैहर के नाम इस उपलब्धि को दर्ज किया गया। इसके बाद एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से प्रमाण पत्र सौंपा गया। मंच पर मौजूद मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह, विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर बिदिशा मुखर्जी और पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह को रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

विज्ञापन

कथक के बाद हुई गंगा आरती
रिकॉर्ड प्रस्तुति के समापन के बाद कार्यक्रम स्थल पर गंगा आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी और शहरवासी मौजूद रहे। मैहर गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित इस आयोजन ने धार्मिक नगरी की सांस्कृतिक पहचान को भी प्रदर्शित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी: शिक्षक भर्ती पर राहुल गांधी ने सीएम मोहन को लिखा पत्र, कहा- एक लाख पद खाली तो इतनी कम भर्ती क्यों?


शाम को होगा मुख्य समारोह
मैहर गौरव दिवस का मुख्य सांस्कृतिक समारोह सोमवार शाम सात बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद गणेश सिंह करेंगे। इस दौरान अतिथियों द्वारा पारंपरिक खानपान पर आधारित ‘व्यंजनों की बगिया’ फूड स्टॉल का अवलोकन किया जाएगा और दीप प्रज्वलन के साथ शाम के कार्यक्रम की शुरुआत होगी। मुख्य समारोह में 10 वर्ष तक के बच्चों के लिए फैशन शो और रैंप वॉक का आयोजन भी किया जाएगा। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित होंगी। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

जनभागीदारी से यादगार बना मैहर गौरव दिवस
मैहर गौरव दिवस के इस आयोजन में विद्यार्थियों की बड़ी भागीदारी ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया। हजारों विद्यार्थियों का एक साथ कथक प्रस्तुत करना न केवल सांस्कृतिक आयोजन रहा, बल्कि मैहर की कला, संस्कृति और सामूहिक सहभागिता का भी प्रदर्शन रहा। 3430 विद्यार्थियों की 11 मिनट की सामूहिक कथक प्रस्तुति और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज उपलब्धि मैहर के लिए गौरव का विषय बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed