{"_id":"65a9561b4ac8abdb8c0d1645","slug":"maihar-when-money-was-not-given-for-liquor-he-murdered-his-mother-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar: शराब के लिए पैसा नहीं दिया तो कर दी मां की हत्या, पहले मारा फिर थाने में सुनाने लगा एक्सीडेंट की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar: शराब के लिए पैसा नहीं दिया तो कर दी मां की हत्या, पहले मारा फिर थाने में सुनाने लगा एक्सीडेंट की कहानी
Thu, 18 Jan 2024 10:18 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मैहर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, मैहर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 18 Jan 2024 10:18 PM IST
सार
मामला मैहर थाना इलाके के पोड़ी गांव का है। पुलिस ने वृद्ध कौशल्या बाई सेन की हत्या के आरोप में बेटे दिलीप सेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश की मैहर पुलिस ने दिल दहला देने वाली वारदात का खुलासा किया है। शराब पीने के लिए वृद्धा पेंशन में से पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपनी वृद्ध मां को पीट-पीट कर मार डाला। हत्या को दुर्घटना का रूप देने के लिए बेटे ने थाना आकर पुलिस को एक्सीडेंट में मां की मौत होने की कहानी सुनाई और रिपोर्ट भी लिखवा दी थी। पुलिस को गुमराह करने की उसकी चाल ज्यादा दिनों तक नहीं चली पोस्टमार्टम रिपोर्ट और ग्रामीणों के बयान के बाद वारदात का खुलासा हो गया।
मामला मैहर थाना इलाके के पोड़ी गांव का है। पुलिस ने वृद्ध कौशल्या बाई सेन की हत्या के आरोप में बेटे दिलीप सेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि रविवार-सोमवार की दरमियानी रात आरोपी ने अपनी मां की लात-घूंसे से जमकर पिटाई की थी। वृद्धि की मौत के अगले दिन रिपोर्ट लिखाने आया था। शव के परीक्षण के दौरान चेहरे, हाथ, पीठ पर मारपीट के निशान मिलने पर पुलिस ने उसके पड़ोसियों से पूछताछ की तो पता चला कि रात में वृद्धि की चीख- पुकार पुकार की आवाज सुनी सुनाई दी थी। आरोपी को पकड़कर थाने में सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया।
शराब पीकर करता था मारपीट
आरोपी ने बताया कि मां को विधवा पेंशन मिलती है, लेकिन काफी समय से रुपये नहीं दे रही थी। इसी के चलती उसकी हत्या कर दी। आरोपी दिलीप सेन मैहर मां शारदा धाम में मुंडन का काम करता था। उसे शराब पीने की आदत थी। घर में अपने मां के साथ रहने के बाद भी आरोपी आए दिन शराब पीकर पहुंचता था और जब मां उसकी इस हरकत पर उसे समझाती तो वह मारपीट करने लगता था।