{"_id":"6777bc65027a300f7f00873c","slug":"maihar-news-the-car-of-a-family-coming-from-banaras-to-visit-maihar-met-with-a-road-accident-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maihar News: बनारस से मैहर दर्शन करने आ रहे परिवार की कार हुई सड़क हादसे का शिकार, बच्ची सहित चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maihar News: बनारस से मैहर दर्शन करने आ रहे परिवार की कार हुई सड़क हादसे का शिकार, बच्ची सहित चार लोग घायल
Fri, 03 Jan 2025 04:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 03 Jan 2025 04:01 PM IST
सार
मैहर जिले के अमरपाटन नेशनल हाईवे 30 पर दर्शनार्थियों की कार एक गाय से टकराकर अनियंत्रित हो गई और पुल के डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार पांच लोग, जिनमें एक तीन साल की बच्ची भी शामिल है, गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिगस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दर्शनार्थियों से भरी एक कार गाय को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर पुल के डिवाइडर से टकराई। हादसे में एक मासूम समेत कार सवार पांच लोग घायल हो गए। जिले नेशनल हाईवे 30 में रफ्तार का कहर देखने को मिला है।
विज्ञापन
मैहर जिले के अमरपाटन नेशनल हाईवे 30 में आज एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां दर्शनार्थियों की कार आवारा मवेशी के सामने आ जाने से नहर के पुल के डिवाइडर से टकरा गई टक्कर जबरदस्त होने के वजह से कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार सवार पांच मासूम बच्ची सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे में गाय की भी मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची हाईवे पेट्रोलिंग टीम की घायलों को हाईवे एम्बुलेंस 1033 की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया। यहां सभी का उपचार जारी है। जानकारी के मुताबिक बनारस के रहने वाले एक ही परिवार के लोग मैहर मां शारदा के दर्शन करने जा रहे थे। तभी यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
घायल विनायक सिंह ने बताया कि वो परिवार सहित बनारस से मैहर मां शारदा के दर्शन के लिए जा रहे थे। तभी नेशनल हाईवे 30 अमरपाटन थाना क्षेत्र के पास अचानक गाय या गई। जिस वजह से कार अनियंत्रित हो गई और नहर के डिवाइडर से टकरा गई।
विज्ञापन
ये हुए घायल
बनारस से दर्शन करने जा रहे कार में सभी लोग एक परिवार के थे। इस हादसे में विनायक सिंह (28 वर्ष), आयुषी सिंह (30 वर्ष), त्रिसा सिंह (3 वर्ष), रेखा सिंह (31 वर्ष) और अनुराग सिंह (29 वर्ष) घायल हुए हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रीवा के लिए रेफर किया गया है। यहां सभी का उपचार जारी है।
