{"_id":"6703b4a3b34d57e50004754e","slug":"maihar-news-maihar-administration-kept-minister-in-charge-radha-singh-hungry-all-night-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: मैहर प्रशासन की गुस्ताखी पर प्रभारी मंत्री की दरियादिली, रात भर भूखे पेट रहने के बाद कही ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: मैहर प्रशासन की गुस्ताखी पर प्रभारी मंत्री की दरियादिली, रात भर भूखे पेट रहने के बाद कही ये बात
Mon, 07 Oct 2024 03:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 07 Oct 2024 03:47 PM IST
सार
प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने वीडियो में कहा कि मैंने रात में ही एसडीएम से खाने की व्यवस्था को लेकर पूछा। एसडीएम ने जवाब दिया कि मैंने खाने के लिए बोला था। हो सकता है ज्यादा रात की वजह से खाना उपलब्ध नहीं हो सका होगा।
विज्ञापन
जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के मैहर जिले से प्रशासन की बड़ी लापरवाही का एक अनोखा ही मामला सामने आया। आम लोगों के लिए प्रशासन की लापरवाही तो जगजाहिर है, लेकिन इस बार प्रशासन की लापरवाही मंत्री को भारी पड़ गई। मैहर के गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने आई मैहर जिले की प्रभारी मंत्री राधा सिंह को रात्रि का भोजन नहीं दिया गया। प्रभारी मंत्री को भूखे पेट रेस्ट हाउस में रात भर बितानी पड़ी।
दरअसल मामला मध्यप्रदेश के मैहर जिले का है। यहां मैहर को जिला बने एक वर्ष पूर्ण हुआ है। इस गौरव दिवस के उपलक्ष्य पर मैहर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने प्रभारी मंत्री राधा सिंह मैहर पहुंची थीं। कार्यक्रम समाप्ति के बाद रात में मंत्री राधा सिंह सर्किट हाउस पहुंचीं। यहां उनके लिए प्रशासन ने रात्रि भोजन की व्यवस्था नहीं की थी। इस लापरवाही की वजह से प्रभारी मंत्री पूरी रात भूखे पेट रहना पड़ा।
मंत्री को भूखे पेट बितानी पड़ी रात
वीडियो में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जब मैं यहां आई तो यहां पर कोई नहीं था। मैं प्रभारी मंत्री हूं, यह मेरी बेज्जती है। फिर भी उन्होंने दरियादिल दिखाते हुए कहा कि कोई बात नहीं, जब घर में कोई शादी विवाह का कार्यक्रम होता है तो कुछ कमियां रह जाती हैं। मंत्री ने उदाहरण देते हुए यह तक कहा कि मेरी बेटी की शादी है, लोग आएंगे तो हम उनका कुछ अच्छे से नहीं कर पाएंगे। हम यही कहेंगे कि खाइए आराम करिये, जाने के लिए नहीं कहेंगे। वहीं, मंत्री ने कहा सभी अधिकारी मेले के व्यवस्थाओं पर जुटे हुए हैं। उनसे भूल हो गई होगी। प्रभारी मंत्री ने तो इस बात को कोई बात नहीं कहते हुए तो टाल दिया।
विज्ञापन
मंत्री ने रात को ही SDM से पूछा
प्रभारी मंत्री राधा सिंह ने वीडियो में कहा कि मैंने रात में ही एसडीएम से खाने की व्यवस्था को लेकर पूछा। एसडीएम ने जवाब दिया कि मैंने खाने के लिए बोला था। हो सकता है ज्यादा रात की वजह से खाना उपलब्ध नहीं हो सका होगा। मंत्री ने यह सुनकर कहा कोई बात नहीं।