फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: Body of missing student found in Mahanadi, shocking revelation in post-mortem

Maihar News : महानदी में मिला लापता छात्रा का शव, पोस्टमार्टम में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 16 Dec 2024 07:47 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 16 Dec 2024 07:47 PM IST
सार

मैहर में एक युवती का शव नदी में मिला, जो तीन दिन से लापता थी। पोस्टमार्टम में खुलासा हुआ कि वह 8 माह की गर्भवती थी। पुलिस ने गुमशुदगी और अन्य पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Maihar News: Body of missing student found in Mahanadi, shocking revelation in post-mortem
मैहर की महानदी में छात्रा का शव मिला है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मैहर में सोमवार सुबह एक युवती का शव नदी में उतराता हुआ मिला, जिससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान कक्षा बारहवीं की छात्रा के रूप में हुई, जो पिछले तीन दिनों से लापता थी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट ने सभी को चौंका दिया, क्योंकि रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि युवती आठ माह की गर्भवती थी। इस बात से न केवल पुलिस, बल्कि युवती के परिजन भी हैरान रह गए। उन्हें इस गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी। युवती का शव तीन दिन बाद नदी से बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी सहित अन्य पहलुओं पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


मैहर के बदेरा थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि युवती की लाश मिलने की सूचना प्राप्त होते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की और पंचनामा किया। उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह घटना एक रहस्य बनी हुई है, क्योंकि युवती के परिवार को उसके गर्भवती होने की कोई जानकारी नहीं थी। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि युवती के लापता होने के बाद क्या घटनाएं हुईं और उसके साथ क्या सच्चाई छिपी हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही इस रहस्यमयी घटना के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed