फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maihar News: 2500 rupees were taken to unload the dead body from the ambulance in Maihar

मानवता शर्मसार: मौत के बाद भी जारी वसूली का खेल, मैहर में एंबुलेंस से शव उतारने के लिए ले लिए ढाई हजार रुपये

Sun, 15 Sep 2024 08:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 15 Sep 2024 08:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में 108 एम्बुलेंस चालक द्वारा शव को उतारने से पहले ढाई हजार रुपये की अवैध वसूली का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सीएमएचओ सतना ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक को सेवा से हटा दिया।

विज्ञापन
Maihar News: 2500 rupees were taken to unload the dead body from the ambulance in Maihar
अवैध वसूली के रुपये गिनता एंबुलेंस चालक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मैहर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां 108 एम्बुलेंस सेवा से बालक का शव लेकर गांव गए एंबुलेंस चालक ने शव को उतारने से पहले परिजनों से ढाई हजार रुपये की अवैध वसूली की। इसके बाद ही वाहन से शव को उतरने दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो सामने आने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग की किरकिरी होने लगी है।

विज्ञापन

 
मामला मैहर जिले के रामनगर क्षेत्र के झिन्ना गांव का है। विगत दिनों एक युवक की जिला अस्पताल सतना में मौत हो गई थी। इसके बाद 108 एम्बुलेंस चालक ने उसे घर तक ले जाने के लिए कहा और घर पहुंचने के बाद उनसे पैसों की मांग करने लगा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने वीडियो रिकॉर्डिंग की और तब जाकर इस खेल का खुलासा हुआ। इससे सरकार की फ्री एम्बुलेंस सेवा पर सवाल खड़े हो रहें हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया में शव को गांव तक पहुंचने के लिए ढाई हजार रुपयों की अवैध वसूली को संज्ञान में लेते हुए सीएमओ एल.एन तिवारी ने मामले पर रविवार को जांच के आदेश दे दिए हैं। सीएमएचओ सतना ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन चालक को सेवा से पृथक करते हुए पीड़ित व्यक्ति को पैसे लौटाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed