फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Maiahr News: Two bike riders died due to collision with car

Maiahr News: कार की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत, अखबार बांटते समय हुआ हादसा

Thu, 31 Oct 2024 02:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैहर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 31 Oct 2024 02:50 PM IST
सार

मृतक नारायण दुबे मीडिया कर्मी थे। घटना के समय अखबार बांटने जा रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Maiahr News: Two bike riders died due to collision with car
हादसे में क्षतिग्रस्त कार और हाईवे में लगा जाम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के मैहर में एक कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार अमदरा थाना क्षेत्र में तिघरा मोड़ पर गुरुवार की सुबह हादसा हुआ। इसमें कार की टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार नारायण प्रसाद दुबे पिता गणेश प्रसाद दुबे (58) निवासी ग्राम अमदरा और अभय पांडे पिता छोटेलाल शर्मा (23) निवासी नयागांव की घटनास्थल पर मौत हो गई है। मृतक नारायण दुबे मीडिया कर्मी थे। घटना के समय अखबार बांटने जा रहे थे।
विज्ञापन


बताजा जाता है कि टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों लोग उछल कर सड़क पर जा गिरे और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची अमदरा पुलिस ने मशक्कत के बाद जाम खुलवाया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed