Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   maheshwari saree weavers honoured by president droupadi murmu rashtrapati bhavan

मध्य प्रदेश: राष्ट्रपति भवन में गूंजा महेश्वर की माहेश्वरी साड़ी का गौरव, छह बुनकरों को किया गया सम्मानित

Mon, 16 Nov 2026 04:17 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महेश्वर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 16 Nov 2026 04:17 PM IST
सार

महेश्वर के छह बुनकरों को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। एट होम समारोह में शामिल शिल्पकारों ने माहेश्वरी साड़ी की पारंपरिक बुनाई और ऐतिहासिक पहचान से राष्ट्रपति को परिचित कराया। यह सम्मान महेश्वर के हथकरघा उद्योग और बुनकर परिवारों के हुनर को राष्ट्रीय पहचान देने वाला अवसर बना।

विज्ञापन
maheshwari saree weavers honoured by president droupadi murmu rashtrapati bhavan
महेश्वर के बुनकरों का राष्ट्रपति भवन में हुआ सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश-दुनिया में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली महेश्वर की माहेश्वरी साड़ी की बुनाई अब राष्ट्रपति भवन तक पहुंची है। महेश्वर के छह बुनकरों को नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मानित होने का गौरव मिला। 14 अगस्त की सुबह महेश्वर से रवाना हुए छह बुनकरों ने 15 अगस्त को आयोजित एट होम समारोह में देश के चार राज्यों के 102 शिल्पकारों और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन की टीम के साथ सहभागिता की। राष्ट्रपति से आत्मीय संवाद कर उन्होंने महेश्वर की पारंपरिक बुनकरी और माहेश्वरी साड़ी की विशेषताओं से भी परिचित कराया।
विज्ञापन


इस आयोजन में महेश्वर का प्रतिनिधित्व करने वाले बुनकरों में नासिर अंसारी, मुशर्रत अंसारी, दिनेश मेवाड़े, गुड्डे, कलीम अंसारी और अमन अंसारी शामिल रहे। राष्ट्रपति भवन में सभी शिल्पकारों को राष्ट्रपति की ओर से शॉल पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सामूहिक छायाचित्र भी लिए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- निलंबित सीएसपी नेहा पच्चीसिया को हाईकोर्ट से झटका, एफआईआर रद्द करने की याचिका खारिज
विज्ञापन
विज्ञापन


 
Trending Videos

maheshwari saree weavers honoured by president droupadi murmu rashtrapati bhavan
महेश्वर के बुनकरों का राष्ट्रपति भवन में हुआ सम्मान - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम में एनआईडी के निदेशक अशोक गोंडल ने शिल्पकारों का परिचय कराते हुए उनके पारंपरिक कौशल और योगदान की जानकारी दी। महेश्वर की ओर से तीसरी पीढ़ी के माहेश्वरी हथकरघा बुनकर एवं शिल्पकार नासिर महमूद अंसारी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से संवाद करते हुए माहेश्वरी साड़ी की ऐतिहासिक पहचान, उसकी बुनाई की विशिष्टता और इस कला को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने के प्रयासों के बारे में बताया। राष्ट्रपति ने शिल्पकारों के कार्यों की सराहना करते हुए भारतीय पारंपरिक हस्तशिल्प को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।

महेश्वर की अर्थव्यवस्था की धुरी है माहेश्वरी साड़ी
महेश्वर की पहचान केवल ऐतिहासिक किले, नर्मदा तट और धार्मिक पर्यटन तक सीमित नहीं है। यहां की माहेश्वरी साड़ी नगर की आर्थिक और सामाजिक पहचान का भी महत्वपूर्ण आधार है। हथकरघा उद्योग से बड़ी संख्या में मध्यमवर्गीय और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की आजीविका जुड़ी हुई है। पीढ़ियों से परिवारों के सदस्य बुनाई, डिजाइन, रंगाई और साड़ी निर्माण के कार्य में जुटे हैं। यही व्यवसाय उनके परिवारों के भरण-पोषण का प्रमुख साधन है।

राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान इन बुनकर परिवारों की मेहनत और हुनर को राष्ट्रीय पहचान देने वाला अवसर है। जरूरत है कि माहेश्वरी साड़ी को हस्तशिल्प और हथकरघा क्षेत्र में विशेष प्रोत्साहन, बाजार विस्तार, आधुनिक विपणन तथा युवा पीढ़ी को प्रशिक्षण देने की योजनाओं से और मजबूती मिले। इससे महेश्वर की पारंपरिक कला सुरक्षित रहने के साथ स्थानीय रोजगार और व्यापार को भी नई ऊंचाइयां मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed