{"_id":"61a0b9901284b876d7059427","slug":"mahakal-temple-expansion-project-houses-and-shops-turned-into-rubble-open-ground-was-visible-where-the-crowd-used-to-live","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाकाल मंदिर विस्तारीकरण प्रोजेक्ट: मलबे में तब्दील हुए मकान-दुकान, जहां रहती थी भीड़ वहां नजर आने लगा खुला मैदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाकाल मंदिर विस्तारीकरण प्रोजेक्ट: मलबे में तब्दील हुए मकान-दुकान, जहां रहती थी भीड़ वहां नजर आने लगा खुला मैदान
Fri, 26 Nov 2021 04:14 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा
Updated Fri, 26 Nov 2021 04:14 PM IST
सार
उज्जैन में महाकाल मंदिर विस्तारीकरण परियोजना के तहत मकान दुकान तोड़ने की कार्रवाई की जा रही है। महाकाल मंदिर के आसपास 70 मीटर तक मार्ग चौड़ा किया जा रहा है। जो मकान-दुकान इस जद में आ रहे हैं उनको तोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
उज्जैन में जेसीबी से ढहाए पक्के निर्माण।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाकाल मंदिर के सामने का नजारा अब बदला बदला नजर आ रहा है। कल तक जहां पैर रखने की जगह नहीं मिलती थी अब वहां खुला मैदान नजर आने लगा है। विरोध और मायूसी के स्वरों के बीच दुकानों-मकानों को तोड़ने का काम चल रहा है। गुरुवार को जो कार्रवाई शुरू हुई थी वह शुक्रवार को भी जारी रही और देखते ही देखते पक्के निर्माण मलबे में तब्दील हो गए।
विज्ञापन
मलबे में तब्दील हुए मकान-दुकान।
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, महाकाल विस्तारीकरण योजना के तहत महाकाल मंदिर के आसपास सड़क चौड़ी करने का काम किया जा रहा है। 70 मीटर तक मार्ग चौड़ा किया जाएगा। इसके चलते प्रशासन ने ऐसे मकान व दुकान चिह्नित किए थे जो इस दायरे में आ रहे हैं। गुरुवार को उनको तोड़ने की कार्रवाई शुरू की गई। महाकाल मंदिर के सामने स्थित 11 मकान तोड़े गए। करीब 29 दुकानें भी तोड़ी जा रही हैं। सभी संबंधितों को कुछ दिन पहले ही मकान-दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दे दिया था। बुधवार तक जो मकान दुकान खाली हो गए उनको गुरुवार को तोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां रहती थी भीड़ वहां पसरा सन्नाटा।
- फोटो : सोशल मीडिया
शुक्रवार को भी चली जेसीबी
विस्तारीकरण योजना के तहत तोड़फोड़ की कार्रवाई शुक्रवार को भी जारी रही। जेसीबी की मदद से पक्के निर्माण तोड़े गए। पुलिस बल की मौजूदगी में प्रशासन की टीम कार्रवाई कर रही है। कुछ दुकान संचालकों ने शुरुआत में विरोध जताया था लेकिन बाद में वे सहमत हुए और दुकान खाली कर ली। अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इसके लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। शुक्रवार सुबह से शाम तक कार्रवाई जारी रही। अधिकांश निर्माण गुरुवार को ही तोड़ दिए गए थे। जो शेष थे उन पर शुक्रवार को जेसीबी चली। जिन मकानों को तोड़ा गया है उनके मालिकों को नियमानुसार मुआवजा दिया गया है।

नजर आने लगा खुला मैदान।
- फोटो : सोशल मीडिया
70 मीटर चौड़ा होगा मार्ग
गौरतलब है कि महाकाल विस्तारीकरण योजना के तहत मंदिर के आसपास के क्षेत्र की सड़कों को चौड़ा किया जा रहा है। इससे आने वाले दिनों में आवागमन सुगम हो जाएगा। मंदिर परिसर का भी कायाकल्प हो रहा है। महाकाल मंदिर से हरसिद्धि मंदिर तक के क्षेत्र में विस्तारीकरण किया जा रहा है। प्रोजेक्ट के तहत 70 मीटर तक रोड चौड़ा किया जाएगा। अब तक मंदिर के आसपास ही दुकानें लगती थीं। इस काऱण मार्ग संकरा हो गया था। आने जाने में दिक्कतें होती थी। कई बार तो जाम की स्थिति बनती थी और पुलिस बल तैनात करना पड़ता था।