फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shri Mahakal Lok: शिवराज पहुंचे उज्जैन, तैयारियों की समीक्षा की, कहा- आज का दिन प्रदेश के इतिहास में अमर

Tue, 11 Oct 2022 01:11 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 11 Oct 2022 01:11 PM IST
सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने संदेश में कहा कि पूरा प्रदेश आनंद से झूम रहा है। आज का दिन मध्यप्रदेश के इतिहास में सदैव अमर रहेगा। सीएम ने उज्जैन पहुंच कर लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

विज्ञापन
Mahakal lok CM said today will always be immortal in the history of the state,
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उज्जैन में श्री महाकाल लोक का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान उज्जैन पहुंच गए। उन्होंने तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरा प्रदेश आनंद से झूम रहा है। आज का दिन मध्य प्रदेश के इतिहास में सदैव अमर रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उज्जैन पधार रहे है। श्री महाकाल महाराज जिनकी कृपा सदैव प्रदेश और देश पर बरसती है। उनकी कृपा से ही श्री महाकाल लोक का अद्भुत निर्माण हुआ है। आलौकिक, कल्पनातीत श्री महाकाल लोक को महाकाल महाराज को समर्पित करेंगे।

 

 
Mahakal lok CM said today will always be immortal in the history of the state,
सीएम शिवराज और मंत्री भूपेंद्र सिंह - फोटो : अमर उजाला
जनता ऑनलाइन देख सकेगी कार्यक्रम
सीएम ने कहा कि आज हर गांव में दीपक जलाए जा रहे हैं। मंदिर सजाए जा रहे हैं। शाम को पूजा-उपासना, भजन, कीर्तन, शंख, घंटे की ध्वनि एक उत्सव का वातावरण है। सब अपनी आंखों से श्री महाकाल लोक का लोकार्पण ऑनलाइन भी देखना चाहते हैं क्योंकि सब उज्जैन नहीं पहुंच सकते।
 
महाकाल लोक से लेंगे प्रेरणा
सीएम ने कहा कि यह दिन बहुत सौभाग्यशाली है और प्रधानमंत्रीजी सनातन, सत्य भारती संस्कृति के वेद, उपनिषद, गीता का ज्ञान, योग, आयुष की अनुपम भेंट पूरे विश्व को देते रहे हैं। उसी कड़ी में भारतीय संस्कृति, संस्कार और हमारे विचार का प्रसार करने वाला केंद्र श्री महाकाल लोक जहां भगवान शिव की लीला है, भित्तिचित्र और प्रतिमाओं के माध्यम से लोग देखेंगे। प्रेरणा प्राप्त करेंगे।
 
महाकाल लोक के पीछे पीएम की प्रेरणा
मुख्यमंत्री ने कहा आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का प्रदेश की धरती पर साढ़े आठ करोड़ की जनता की तरफ से मैं स्वागत करता हूं। वह हमारी प्रेरणा है। श्री महाकाल लोक के पीछे भी उनकी प्रेरणा रही है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed